म्यांमार-थाईलैंड में मची तबाही के बीच ताइवान में कांपी धरती, भूकंप के तेज झटकों से दहशत में लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ताइपे 09 अप्रैल 2025। ताइवान में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे राजधानी में अलार्म बजने लगे। केंद्रीय मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी। गनीमत रहे कि ताइपे में भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 5.0 तीव्रता का भूकंप यिलान के दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पूर्वोत्तर तट पर लगभग 21 किलोमीटर (12 मील) की दूरी पर आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से 69 किलोमीटर (43 मील) गहराई में था। इससे पहले थाईलैंड और म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी। त्रासदी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,600 हो गई है। 7.7 तीव्रता के भूकंप ने देश के बड़े हिस्से को प्रभावित किया था। इससे छह राज्यों को काफी नुकसान पहुंचा था। भूकंप के कारण कई इलाकों में बिजली, टेलीफोन या सेल कनेक्शन ध्वस्त हो गए थे। सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे।

सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने सोमवार देर रात बताया था कि कि भूकंप में मरने वालों की संख्या 3,600 तक पहुंच गई है, जिसमें 5,017 लोग घायल हैं। 160 अब भी लापता हैं। बचाव अभियान में 20 देशों के 1,738 कर्मचारी हमारी मदद कर रहे थे। उन्होंने 653 जीवित बचे लोगों को खोजने और निकालने में मदद की। हालांकि, अब सभी को वापस भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

वक्फ कानून के लाभ गिना, संघ दूर करेगा भ्रांतियां; देश में सेमिनारों का आयोजन करेगा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अप्रैल 2025। वक्फ विधेयक को कानूनी जामा पहनाने के बाद संघ और सरकार ने इस मामले में विपक्ष से दो-दो हाथ करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच जहां देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस और सेमिनारों के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल