ये बीएसपी है या मुस्लिम लीग? CM योगी का मायावती पर बड़ा हमला; बड़ी संख्‍या में मुस्लिमों को टिकट देने पर उठाया सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 28 फरवरी 2022। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने देवरिया में एक चुनावी जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला बोला। बसपा द्वारा कई सीटों पर मुस्लिम उम्‍मीदवार खड़े किए जाने पर सवाल उठाते सीएम योगी ने कहा कि बसपा की सूची को देखकर लगा कि कहीं यह मुस्लिम लीग की सूची तो नहीं है। 

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने सामाजिक न्‍याय के आधार पर हर जाति, हर वर्ग, मत के नेता को प्रत्‍याशी बनाया। वहीं सपा की सूची में पेशेवर दंगाई, पेशेवर माफिया, धमकीबाज, व्‍यापारियों का शोषण, दंगा करने वाले और आतंकवाद का खुलेआम समर्थन करने वाले लोग सपा की सूची में स्‍थान पाते हैं लेकिन जब मैंने बसपा की सूची को देखा तो समझ ही नहीं पाया कि यह सूची बसपा कि मुस्लिम लीग की है। पहली ही सूची में बसपा ने 29 मुसलमानों को टिकट देकर आखिर क्‍या साबित करने का प्रयास किया। टिकट देना हर राजनी‍तिक दल का दायित्‍व और अधिकार है लेकिन वोट बैंक बनाने के लिए हम टिकट बाटें यह अनर्थ है। इसको रोका जाना चाहिए। आप किसी को भी टिकट दे सकते हैं लेकिन सूची यह साबित करती है कि जो काम पहले तुष्टिकरण की नीति पर चलकर समाजवादी पार्टी करती थी उसको वो ठेका लगता है कि अब बहनजी ने ले लिया है। 

उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कारनामों के लिए जानी जाती है। गुंडागर्दी, अराजकता, धमकी, व्‍यापारियों का पलायन इसी मानसिकता के साथ इस बार भी चुनावी मैदान में उतरी है। 2007 से 2012 तक बसपा की सरकार में 364 दंगे और उसके बाद 2012 से 2017 तक सपा की सरकार में सात सौ दंगे हुए थे। भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। दंगामुक्‍त, भयमुक्‍त माहौल देने का काम किसी ने किया है तो भाजपा ने किया है। सीएम योगी ने अपनी पांच साल की उपलब्‍ध‍ियां गिनाते हुए कहा कि कोरोना काल हो या कोई अन्‍य चुनौती भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया है। 

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन संकट: क्वाड की अहम वर्चुअल बैठक आज, मोदी-बाइडन-मॉरिसन-किशिंदा शामिल होंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मार्च 2022। यूक्रेन संकट के बीच गुरुवार को क्वाड के नेताओं की वर्चुअल शिखर बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के पीएम  फुमिओ किशिदा व ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन शामिल होंगे।  विदेश मंत्रालय ने गुरुवार […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां