सुरक्षाबलों पर हमले की नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पांच शक्तिशाली आईईडी बरामद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 30 मई 2023। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहां टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के जंगल से जवानों ने सोमवार को बड़ी मात्रा में आईईडी बम बरामद किए हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ते  (बीडीएस) की टीम ने निष्क्रिय कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियानों में लगे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए भाकपा (माओवादियों) द्वारा आईईडी लगाए गए थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने जिले के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगाए गए पांच शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाकर उनकी योजना पर पानी फेर दिया। 

उन्होंने कहा कि तुम्बाहाका गांव के पास एक जंगल से 20 किलो और 12 किलो सहित चार आईईडी बरामद किए गए, जबकि वन क्षेत्र में लगाया गया 5 किलो का आईईडी छोटा कुइरा और मारादिरी गांवों के बीच पाया गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सभी आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि  जिला पुलिस को मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसी को लेकर, जिला पुलिस ने सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के साथ मिलकर 11 जनवरी से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू की थी। बता दें, बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है।

पुलिस ने कहा कि इस साल जनवरी से भाकपा (माओवादियों) द्वारा किए गए आईईडी विस्फोटों में 10 वर्षीय लड़के और दो बुजुर्ग महिलाओं सहित आठ ग्रामीणों की मौत हो गई और सीआरपीएफ कर्मियों सहित लगभग 20 लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर पायलटों के लिए नई गाइडलाइंस, हादसों के बाद लिया फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2023। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA)ने हिमालय के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर पायलटों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस के तहत पायलटों को एक अतिरिक्त हिल चेक की ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर सख्ती से इन […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल