कांग्रेस नेता राहुल गांधी हेलीकॉप्‍टर से माउंट आबू पहुंचे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 09 मई 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू पहुंचे। वे यहां पार्टी के एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम शिविर में शामिल होने के लिए आए हैं। इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली से उदयपुर के डबोक हवाईअड्डा पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल की अगवानी की। वहां से वे हेलीकॉप्‍टर से माउंट आबू पहुंचे।  

राहुल गांधी की कांग्रेस शासित राज्य की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान की निर्धारित यात्रा से ठीक एक दिन पहले हो रही है। उन्होंने दिल्ली से उदयपुर के लिए उड़ान भरी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से माउंट आबू गए। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार अभियान समाप्त होने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता का दौरा हो रहा है। उन्होंने 12 दिनों तक राज्य में डेरा डाला। राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राजस्थान का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11 बजे वह नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे वे नाथद्वारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3:15 बजे प्रधानमंत्री आबू रोड स्थित ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम कोटे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी पर लगाई रोक, कहा- कुछ पवित्रता बनाए रखने की जरूरत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2023। उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक में चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण वापस लेने से संबंधित अदालत के विचाराधीन मामले पर राजनीतिक बयानबाजी पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि, “कुछ पवित्रता बनाए रखने की आवश्यकता है”। न्यायमूर्ति के.एम. जोसफ, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं