रणवीर सिंह धमकी मामले में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 फरवरी 2026। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई अभिनेता के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉयस नोट और फिरौती की मांग के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद की गई है। 

हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ जारी किया सर्कुलर
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी भरी वॉयस नोट को सत्यापन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था। मुंबई पुलिस के अनुसार, वॉयस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।

अमेरिकन फोन नंबर से भेजा गया था धमकी भरा वॉयस नोट

  • मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह वॉयस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा गया था और इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
  • इससे पहले मुंबई पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया था कि अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग मिली थी।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ था।
  • संदेश भेजने वाले ने अपना नाम ‘हैरी बॉक्सर’ बताया।
  • इसके बाद क्राइम ब्रांच ने इस वॉयस नोट को पंजाब और हरियाणा की एजेंसियों को सत्यापन के लिए भेजा।
  • साथ ही धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी नंबर से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क किया था।

2 फरवरी को मिली थी रणवीर को धमकी

  • रणवीर सिंह को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद 2 फरवरी को धमकी भरा वॉयस नोट भेजा गया था।
  • इसके बाद 17 फरवरी को पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हैरी बॉक्सर ने कई धमकी भरे फोन किए थे।
  • इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
  • एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा पुलिस से जब यह कन्फर्म हो गया कि आवाज हैरी बॉक्सर की है, तो मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

'टैरिफ ले नहीं सकता, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर सकता हूं', कोर्ट के फैसले पर बोले ट्रंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 21 फरवरी 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताया। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी से टैरिफ नहीं ले सकते, लेकिन वह किसी भी देश के साथ व्यापार पूरी तरह बंद […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान