उद्धव सरकार का बड़ा कदम : देवेंद्र फडणवीस, राज ठाकरे समेत कई विपक्षी नेताओं की सुरक्षा घटाई

indiareporterlive
शेयर करे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, नारायण राणे की सुरक्षा भी घटाई 

बीजेपी ने बदले की राजनीति के तहत उठाया कदम बताया

बीजेपी ने कहा- सरकार इस तरह पार्टी नेताओं की आवाज नहीं दबा सकती  

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 जनवरी 2021। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने रविवार को विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा कम करने का फैसला किया है। सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) चीफ राज ठाकरे समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटाई है। उद्धव ठाकरे सरकार के इस फैसले पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।  

ये कदम महाराष्ट्र सरकार की ओर से सुरक्षा की नियमित समीक्षा के बाद उठाया गया है. नई व्यवस्था के मुताबिक फडणवीस की सुरक्षा Z+ से घटाकर  Y+ कर दी गई है। फडणवीस के सुरक्षा काफिले से एक बुलेट प्रूफ वाहन को हटा लिया गया है। फडणवीस की पत्नी अमृता के सुरक्षा कवर को भी Y+ से घटाकर X कर दिया गया है।

दिलचस्प है कि मुख्यमंत्री के चचेरे भाई और एमएनएस सुप्रीमो राज ठाकरे को भी अब Z की जगह Y+  सुरक्षा कवर मिलेगा। फडणवीस और राज ठाकरे के अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, पूर्व सीएम और बीजेपी सांसद नारायण राणे की Y+ सुरक्षा को भी घटा दिया गया है. जिन नेताओं की सुरक्षा घटाई गई है, उनमें प्रवीण दारेकर और प्रसाद लाल जैसे बीजेपी नेताओं के भी नाम शामिल हैं। 

उद्धव ठाकरे सरकार के फैसले की बीजेपी विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने तीखी आलोचना की है और इसे बदले की राजनीति के तहत उठाया कदम बताया। कदम ने कहा, “वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सुरक्षा कवर जारी रहने के हक में होने के बावजूद ये कदम उठाया गया.  बीजेपी नेताओं का सुरक्षा कवर घटाने के पीछे क्या वजह है? सरकार हमारी आवाजों को शांत करना चाहती है…हमारे नेताओं ने सरकार की कई मोर्चों पर नाकामियों को उजागर किया है। लेकिन वो हमारी आवाज को इस तरह नहीं दबा सकते, हम उन्हें बेनकाब करना जारी रखेंगे.”

Leave a Reply

Next Post

नारायणपुर अब पिछड़ा न रहे, योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से की बातचीत, नववर्ष की दी शुभकामनाएं इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर 10 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्राम गृह में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा सभी का परिचय लिया। इस अवसर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार