‘क्रैक’ के विद्युत जामवाल के मुलेट लुक ने लोगों का ध्यान खींचा

Indiareporter Live
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 नवंबर 2022। विद्युत जामवाल हाल ही में चर्चा का विषय बने हुए हैं। खुदा हाफिज अभिनेता अपनी आगामी फिल्म क्रैक के लिए कमर कस रहे हैं और फिल्म के लिए उनकी दिलचस्प तैयारी उनके प्रशंसकों के रोमांच को बढ़ा रही है। अभिनेता ने हाल ही में स्पोर्ट्स ड्रामा से अपने लुक का खुलासा किया था जो कि एक आकर्षक मुलेट लुक था। कोई आश्चर्य नहीं कि प्रशंसक उसी पल गदगद हो गए और आश्चर्यजनक प्रतिक्रियाओं के साथ कॉमेंट किए । अभिनेता को कल दृश्यम 2 के भव्य प्रीमियर के लिए आमंत्रित किया गया था। इवेंट में एक और कूल अपीयरेंस देते हुए, अभिनेता ने एक बार फिर अपने नए लुक का जलवा बिखेरा। उन्होंने चेक्ड जैकेट के साथ स्टाइलिश ब्लैक आउटफिट पहना था। मुलेट लुक ने उनके ट्रेंडी लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट किया और शाम के लिए कई दिल चुरा लिए।  रिलायंस एंटरटेनमेंट की ‘क्रैक’ का निर्माण एक्शन हीरो फिल्म्स और पीजेड पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें जामवाल और पराग संघवी निर्माता हैं, और आदि शर्मा और आदित्य चौकसे सह-निर्माता हैं।

Leave a Reply

Next Post

कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- यूपी में महिलाओं पर हो रहा अपराध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मैनपुरी 21 नवंबर 2022। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। वह शहर स्थित श्रीएकरसानंद आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष स्वामी शारदानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि शारदानंद सरस्वती […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक