चावल विवाद पर कैबिनेट मंत्री ने पीयूष गोयल पर किया हमला, कहा- सिर्फ राजनीति के कारण मना किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जून 2023। कर्नाटक में इन दिनों चावल संकट गहराता जा रहा है। कर्नाटक के खाद्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। खाद्य मंत्री का कहना है कि केंद्र ने कर्नाटक सरकार के अनुरोध को ठुकरा दिया। कर्नाटक सरकार के खाद्य मंत्री केएच मुनियप्पा ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 10 किलो मुफ्त चावल देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया। हम चावल की कीमत देने के लिए भी तैयार थे। लेकिन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पास कोई स्टॉक नहीं है। हम देने में असमर्थ हैं। हालांकि, मुनियप्पा ने दावा किया कि केंद्रीय पूल में चावल का पर्याप्त भंडार है। 135 लाख टन चावल के बफर स्टॉक के मुकाबले, केंद्रीय पूल में 262 लाख टन है।

राज्य में इतने बीपीएल कार्ड होल्डर
मुनियप्पा ने आगे कहा कि हमने बीपीएल कार्ड होल्डर के लिए अनुरोध किया था। लेकिन उन्होंने चावल देने में असमर्थता जाहिर की। राजनीति के कारण चावल होते हुए भी उन्होंने चावल देने से इनकार कर दिया। राज्य में 1.19 करोड़ से अधिक बीपीएल कार्डधारक हैं। इसके अलावा राज्य में 4.42 करोड़ लाभार्थी हैं।

चावल मिलने की संभावना अप्रत्याशित रूप से खत्म 
गोयल को सौंपे गए आवेदन में उन्होंने कहा था कि कर्नाटक सरकार राज्य कार्डों के लिए चावल की सोर्सिंग के लिए ओएमएसएस योजना का उपयोग कर रही है। एनएफएसए के लाभार्थियों और राज्य कार्डधारकों के लिए पांच किलो चावल की आवश्यकता है।  इस वजह से हर महीने राज्य को 2.29 लाख टन चावल की आवश्यकता है। एफसीआई से चावल मिलने की संभावना अप्रत्याशित रूप से खत्म हो गई है। इससे प्रति सदस्य प्रति माह 5 किलो अतिरिक्त चावल देने का नया कार्यक्रम शुरू करना मुश्किल हो गया। इसके साथ ही खाद्यान्न की नियमित मासिक पात्रता भी बंद हो गई।

Leave a Reply

Next Post

मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, हवा में लटकी बस, गाड़ियां दबीं, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 24 जून 2023। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। कई रास्ते और सड़कें बंद है।  बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। परियोजनाओं में गाद आने से शिमला […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं