उत्कर्ष समारोह’ में बोले पीएम मोदी, ‘मैं राजनीति नहीं देशवासियों की सेवा करने आया हूं’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मई 2022। पीएम मोदी ने गुजरात के भरूच में आयोजित ‘उत्कर्ष समारोह के लाभार्थियों से बातचीत की। पीएम मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इसके बाद पीएमम ने लाभार्थियों से बातचीत भी की। बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। पीएम ने कहा, ‘ये उत्कर्ष समारोह इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार ईमानदारी से, एक संकल्प लेकर लाभार्थी तक पहुंचती है, तो कितने सार्थक परिणाम मिलते हैं। मैं भरूच जिला प्रशासन को, गुजरात सरकार को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी 4 योजनाओं के 100 फीसदी पूरा होने के लिए बधाई देता हूं।’

मोदी ने कहा कि अक्सर जानकारी के अभाव में अनेक लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कभी-कभी योजनाएं कागजों पर रह जाती हैं, लेकिन जब इरादा साफ हो, नीति साफ हो, नेकी से काम करने का इरादा हो, सबका साथ-सबका विकास की भावना हो, तो इससे नतीजे भी मिलते हैं।

सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 8 साल की सेवा

पीएम ने कहा कि दिल्ली से देश की सेवा करते हुए मुझे 8 साल पूरे हो रहे हैं। ये 8 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। आज जो कुछ भी मैं कर पा रहा हूं, वो मैंने आपके बीच ही सीखा है। 2014 में जब आपने हमें सेवा का मौका दिया था तो देश की करीब-करीब आधी आबादी शौचालय की सुविधा से, टीकाकरण की सुविधा से, बिजली कनेक्शन की सुविधा से, बैंक अकाउंट की सुविधा से वंचित थी। सभी के प्रयासों से अनेक योजनाओं को शत-प्रतिशत सेचुरेशन के करीब ला पाए हैं।

राजनीति नहीं, देश सेवा करने आया हूं

देश ने संकल्प लिया है शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचने का। जब शत-प्रतिशत पहुंचते हैं, तब सबसे पहला मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आता है, वो बहुत महत्वपूर्ण है। उसमें देश का नागरिक याचक की अवस्था से बाहर निकल जाता है। मैंने पहले भी कहा कि ऐसे काम कठिन होते हैं, राजनेता भी उन पर हाथ लगाने से डरते हैं, लेकिन मैं राजनीति करने के लिए नहीं, देशवासियों की सेवा करने के लिए आया हूं। देश ने संकल्प लिया है, शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचने का।

Leave a Reply

Next Post

'क्योंकि मैं लड़कों को पीटती हूं' कंगना रनोट ने शादी ना हो पाने के सवाल पर दिया अतरंगी जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 मई 2022। बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने बेबाक बयानों के लिए काफी पॉपुलर हैं। कंगना कब क्या कहेंगी किसी को पता नहीं, उल्टा उनके खिलाफ बोलने वालों का मुंह बंद हो जाता है। आजकल एक्ट्रेस की शादी की खबरों से इंटरनेट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक