फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना इन चीजों का जरूर करें सेवन

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अगस्त 2022। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और दूषित हवा की वजह से फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होती हैं। आसान शब्दों में कहें तो फेफड़ों की समस्या होती है। इससे सांस लेने में तकलीफ होती है। जानकारों की मानें तो फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसके लिए फेफड़ों को स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आप भी फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना जरूर करें सेवन। 

रोजाना प्राणायाम करें

सांस संबंधी तकलीफों को दूर करने के लिए रोजाना प्राणायाम जरूर करें। इससे फेफड़ों की सफाई अच्छे तरीके से हो जाती है। साथ ही फेफड़ें सही ढंग से कार्य करने लगते हैं। आप सरसों या तिल के तेल का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए सरसों के तेल की कुछ बूंदें नाक में रखें। इससे फेफड़ों की सफाई सही से होती है।

अदरक वाली चाय पिएं

इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और बीटा कैरोटीन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, विटामिन बी3 और कोलीन पाया जाता है। फेफड़ों के लिए अदरक किसी वरदान से कम नहीं है। इसके लिए फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन करें। इस चाय के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

मुलेठी का सेवन करें

इसमें एंटी-डायबिटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से फेफड़ें स्वस्थ होते हैं। साथ ही फेफड़ों की सफाई भी होती है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच मुलेठी चूर्ण मिलाकर सेवन करें।

दालचीनी वाली चाय पिएं

दालचीनी में एंटी ऑक्सिडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। दालचीनी के सेवन से फेफड़ों से संबंधित बीमारियों में आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना दाल चीनी वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। साथ ही दालचीनी युक्त दूध का भी सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से फेफड़ें स्वस्थ और साफ रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- बलिदानियों के परिजनों को कोई समस्या हो तो शिकायत करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अगस्त 2022। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के लिए बलिदान होने वाले जवानों को देश कभी भूल नहीं सकता। अगर बलिदानियों के परिजनों को किसी तरह की कोई समस्या हो तो वे बेझिझक इसकी शिकायत करें। हर शिकायत का समाधान किया […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं