उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

indiareporterlive
शेयर करे

लखनऊ 12/06/2020 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद कालिदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कालिदास मार्ग पर स्थित बंगले में रहते हैं। इससे पहले भी उनको जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। कॉल सेंटर पर आई धमकी के बाद लखनऊ के कालिदास मार्ग पर हाई अलर्ट है। सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से छानबीन की जा रही है। बताया गया है कि यह धमकी डायल-112 पर फोन करके दी गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है फोन करने वाला कौन है और कहां से फोन किया गया है। फोन कॉल की सच्चाई पता चलने तक कालिदास मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और कुछ अन्य मंत्रियों के भी सरकारी आवास हैं।

पहले भी मिल चुकी है सीएम योगी को मारने की धमकी

पिछले ही महीने कामरान नाम के एक शख्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को फोन किया था और सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उड़ाने की धमकी दी थी। मामला अपराध का था तो मुंबई में रहने वाले इस शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने उठा लिया। 25 वर्षीय आरोपी कामरान अब उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ के कब्जे में है। पूछताछ में कामरान ने बताया कि उसे योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के बदले एक करोड़ रुपये देने का वादा किया गया था। हालांकि, कामरान ने यह नहीं बताया है कि उसे पैसों का ऑफर देने वाला शख्स कौन है।

कामरान ने यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में वॉट्सऐप मेसेज करके धमकी दी थी। यह मैसेज सोशल मीडिया डेस्क के नंबर 7570000100 पर आया था। मेसेज में लिखा था, ‘सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है वो।’ यह मेसेज आने के बाद उच्चाधिकारियों को इसी सूचना दी गई। इसके बाद गोमती नगर थाने में धारा 505 (1) बी, 506 और 507 के तहत केस दर्ज किया गया था। धमकी के बाद बढ़ाई गई सीएम आवास की सुरक्षा

Leave a Reply

Next Post

मानवता की मिसाल डॉ सुरेश चिमनानी – राजेश बिस्सा

शेयर करेरायपुर 12/06/2020 चौबे कॉलोनी रामकुण्ड के संधी स्थल पर स्थित है महाराष्ट्र मंडल भवन, उसी भवन में विगत 32 वर्षों से स्थित रुप क्लीनिक के संचालक हैं डॉक्टर सुरेश चिमनानी। वे कोरोना संक्रमण के काल में इस क्षेत्र के निवासियों के लिए मानवता की मिसाल के रूप में सामने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक