भारतीय स्टूडेंट्स को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिएटिव एजुकेशन का गोल्डन पासपोर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

भारत में पहली बार जीएलएस यूनिवर्सिटी और एसएई इंस्टिट्यूट ने मिलकर लॉन्च किया ग्लोबल बी. डिज़ाइन (ऑनर्स) प्रोग्राम

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 दिसंबर 2025। भारत के क्रिएटिव मीडिया सेक्टर में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जीएलएस यूनिवर्सिटी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित एसएई इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर ग्लोबल बी. डिज़ाइन (ऑनर्स) प्रोग्राम लॉन्च किया है। एनिमेशन, वीएफएक्स और गेम डेवलपमेंट पर केंद्रित यह चार वर्षीय डिग्री, देश में अपनी तरह की पहली ग्लोबल क्वालिफिकेशन है, जो भारतीय क्रिएटर्स को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की शिक्षा और करियर अवसर प्रदान करेगी।

इस एक्सक्लूसिव कोर्स की खासियत है प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग, जिसमें छात्र पहले दिन से ही इंडस्ट्री के अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, स्टूडियो और प्रोडक्शन टूल्स पर ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। साथ ही प्रोग्राम में ग्लोबल इमर्शन, एक्सचेंज प्रोग्राम और एसएई के इंटरनेशनल नेटवर्क तक सीधी पहुंच भी शामिल है। लॉन्च समारोह के दौरान जीएलएस यूनिवर्सिटी के प्रमुख सुधीर नाणावटी ने कहा, “प्रसिद्ध एसएई के साथ यह साझेदारी जीएलएस और भारत की शिक्षा प्रणाली दोनों के लिए माइलस्टोन है। हम छात्रों को ऐसी शिक्षा देना चाहते हैं जो उन्हें क्रिएटिव इंडस्ट्री में लीडर और इनोवेटर बनाए। कार्यकारी निदेशक डॉ. चांदनी कपाड़िया ने कहा,  “यह प्रोग्राम भारत के युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल देगा और एनिमेशन, VFX तथा गेमिंग के तेजी से बढ़ते बाजार में उनकी वैश्विक पहचान मजबूत करेगा।

नेविटास ग्रुप की एजुकेशन पार्टनरशिप हेड जेना शिलर ने कहा, “भारत में अपनी उपस्थिति के लिए जीएलएस से बेहतर साझेदार नहीं हो सकता। हमारा उद्देश्य भारतीय स्टूडेंट्स को ग्लोबल क्रिएटिव इंडस्ट्रीज में सफलता के लिए तैयार करना है।” इस सहयोग के साथ जीएलएस यूनिवर्सिटी ने क्रिएटिव मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक वंदे मातरम का विरोध किया - कांग्रेस

शेयर करेआरएसएस की एक भी बैठक में वंदे मातरम का गायन हुआ हो तो उसका वीडियो जारी करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 10 दिसंबर 2025। आजादी की लड़ाई में जब कांग्रेस ने वंदे मातरम का गायन किया, तब भाजपा उसका विरोध करती थी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण