16 घंटे में उतारीं 86 बसें और सोशल डिस्टेंस की उड़ीं धज्जियां, भीड़ देख बाद में रोका गया संचालन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नोएडा / गाजियाबाद / नई दिल्ली । लॉकडाउन में फंसे दिल्ली-राजस्थान और हरियाणा आदि से यूपी और बिहार जाने वाले मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को यूपी रोडवेज ने 16 घंटों के दौरान 86 बसें चलाईं। हालांकि इस दौरान यात्रियों की भीड़ और सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन न होने के कारण रोडवेज व जिला प्रशासन की किरकिरी भी हुई। इसके बाद सरकार ने अगले आदेश तक रोडवेज की बसों के संचालन पर रोक लगा दी।

बसों का संचालन रुकने से शुक्रवार देर शाम लाल कुआं, कौशांबी व यूपी गेट पर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए। लोग बसों के इंतजार में रात तक खड़े रहे। वहीं बसें न मिलने से बड़ी संख्या में यात्री पैदल ही अपने घरों की ओर निकल पड़े।

यूपी के कई इलाकों के लिए चलीं बसें
यूपी रोडवेज के आरएम ए.के. सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली आदि राज्यों में कार्य करने वाले लोग बड़ी संख्या में यहां फंसे हैं। ये सभी अपने घर जाना चाहते हैं, लेकिन कोई साधन नहीं मिल रहा है। इसके बाद रोडवेज ने गुरुवार रात 12 बजे से लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे तक अलग-अलग रूटों के लिए 86 बसें उतारीं। ये बसें इटावा, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ के रास्ते गोरखपुर तक गईं हैं। इसके बाद लोग कौशांबी, और लाल कुआं पर बसों की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे।

तालमेल की भी दिखी कमी
रोडवेज की इस पहल के बीच अलग-अलग विभागों के अफसरों में तालमेल की कमी भी दिखी। एक तरफ जहां रोडवेज ने गाजियाबाद से बसें भेजीं, वहीं दूसरी तरफ इनमें से कुछ बसों को दूसरे जिलों में रोक लिया गया। ए.के. सिंह ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर यात्रियों को लेकर गई बसों को सिकंद्राबाद के पास बुलंदशहर प्रशासन ने रोक लिया है। वहां करीब 31 बसें रोकी गई हैं।

बस ट्रेन मिल नहीं मिलीं, रेलवे लाइन पर चले
साहिबाबाद में बाहर से आकर रह रहे लोग अब जैसे तैसे अपने घर पहुंचना चाहते हैं। बस और ट्रेन बंद हैं। रास्तों पर पुलिस का पहरा होने की वजह से वे रेलवे ट्रैक पर ही निकल पडे हैं। महामारी के कठिन दौर में प्रशासनिक मदद न मिलने के कारण खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पैदल अपने गांव की दूरी तय करते दिखे। ट्रैक से गुजर रहे मुकेश ने बताया कि वह रिक्शा चलाते हैं। यहां कुछ काम नहीं बचा है। घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है। मजबूरी में रेलवे लाइन को पकड़ कर अपने गांव जा रहे हैं।

हरियाणा से पैदल ही निकल पड़े लोग
शुक्रवार को एनएच-24 पर बड़ी संख्या में पैदल यूपी की तरफ जाते हुए लोग दिखे। ये लोग दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे थे। इन्हीं मे से एक आशीष ने बताया, ‘मैं हरियाणा के बहादुरगढ़ से आ रहा हूं और मुझे इटावा (360 किलोमीटर) जाना है। मेरी कंपनी बंद हो चुकी है, वापस लौटने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं है।’

Leave a Reply

Next Post

इटली में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे 51 डॉक्‍टरों की मौत, मौतों का आंकड़ा 9 हजार पार

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रोम । कोरोना वायरस महामारी का गढ़ बन चुके इटली में 51 डॉक्‍टरों की इस किलर वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी डॉक्‍टर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे और इसी […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम