ताज के पार्श्व से भगवान शिव की पूजा, गंगाजल से किया अभिषेक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा, 17 अगस्त 2026। ताजमहल को तेजो महालय मानने के दावे को लेकर श्रावण के तीसरे सोमवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े अज्जू चौहान, मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू भाई ने मेहताब बाग में धार्मिक कार्यक्रम किया। इस दौरान अज्जू चौहान ने आरती उतारी और मनीष पंडित ने गंगाजल अर्पित किया। शिव चालीसा पाठ और भगवा ध्वज के साथ तेजो महालय के दावे को लेकर आवाज बुलंद की गई।

सावन के पहले सोमवार को कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जल चढ़ाने के प्रयास के बाद तीसरे सोमवार को ये मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। समर्थकों का कहना है कि तेजो महालय से जुड़े सवालों का जवाब अब इतिहास और प्रमाणों के आधार पर दिया जाना चाहिए। अज्जू चौहान ने कहा कि ‘हमारी आस्था स्पष्ट है। तेजो महालय को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब दबाव से नहीं बल्कि इतिहास और प्रमाणों से दिया जाना चाहिए। आज की आरती और गंगाजल अर्पण हमारी शांतिपूर्ण धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति है।’

जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि ‘प्रथम सोमवार को कांवड़ के साथ ताजमहल की ओर जल चढ़ाने का प्रयास हमारी आस्था की आवाज थी और आज श्रावण के तीसरे सोमवार को मेहताब बाग में आरती व गंगाजल अर्पण उसी क्रम की अगली कड़ी है। हमें रोकने से सवाल खत्म नहीं होंगे। तेजो महालय से जुड़े ऐतिहासिक दावों की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने रखी जानी चाहिए। हम इस मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं।’ वहीं मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू ने कहा कि ‘तेजो महालय का मुद्दा अब दबने वाला नहीं है। आज आरती और गंगाजल अर्पण के जरिए हमने अपनी आस्था की आवाज बुलंद कर दी है। सवालों से भागने के बजाय इतिहास के प्रमाण सामने रखे जाएं, हम अपनी आवाज और तेज करेंगे।’

Leave a Reply

Next Post

मास्टर प्लान-2047 में खींचा गया है शिक्षा का नया खाका

शेयर करेपढ़ाई से रोजगार तक जुड़ेगी पूरी व्यवस्था इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 17 अगस्त 2026। दिल्ली के मास्टर प्लान-2047 में शिक्षा व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने का व्यापक खाका तैयार किया गया है। राजधानी में शिक्षा को केवल स्कूल और कॉलेज तक सीमित रखने के […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन