कोरोना संक्रमित के शरीर में निकले बड़े-बड़े फोड़े, संपर्क में आए लोगों की शुरू हुई जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 17 जुलाई 2021। अमेरिका में कोरोना वायरस का नया खतरा सामने आया है। टेक्सास में एक मरीज में ऐसी बीमारी पाई गई है कि हेल्थ विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। मरीज के शरीर पर बड़े-बड़े फोड़े (मंकीपॉक्स वायरस) पाए गए हैं।  रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि यह राज्य में देखा गया वायरस का पहला मामला है। दरअसल, हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक नाइजीरिया के दौरे पर गया था। वहां से पिछले दिनों वह टेक्सास लौटा। लौटने के बाद उसे वायरल हुआ और उसे डलास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, यह केस सभी के लिए दुर्लभ है पर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सुधार दिखने लगेगा।

सीडीसी के अनुसार, नाइजीरिया के अलावा, 1970 में पश्चिमी अफ्रीकी देशों में भी इस प्रकार के वायरस ने कहर बरपाया था। अफ्रीकी देशों में इस वायरल बीमारी की चपेट में बड़ी आबादी आ गई थी। वहीं 2003 में अमेरिका में इस बीमारी ने तहलका मचाया था। यहां भी लोग इस तरह की बीमारी की चपेट में आ गए थे ।

दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा कम

 सीडीसी ने कहा कि मरीज के संपर्क में आने वाले यात्रियों और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए हवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है। यह बीमारी श्वसन बूंदों के माध्यम से भी एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। सीडीसी ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी मरीज मास्क लगाए हुए थे। इसलिए दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा कम है। हालांकि, इनसे जुड़े लोगों की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह ने शहीदों को किया नमन, बोले-अर्धसैनिक बलों के दम पर दुनिया में बढ़ा भारत का गौरव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 जुलाई 2021। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 18वें अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया और वीर जवानों को सम्मानित किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘सीमा सुरक्षा के काम में लगे BSF […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं