अबूझमाड़ में DRG जवानों का बड़ा एक्शन, 26 नक्सली ढेर; बड़े लीडर्स को घेरा; एक जवान बलिदान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर 21 मई 2025। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभड़े में अब तक 26 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। कई नक्सलियों के शव और भारी संख्या में हथियार बरामद होने की खबर है। मुठभेड़ में एक जवान के बलिदान होने और एक जवान घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है। 

नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। माड़ के इलाके में सुबह से फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने नक्सली लीडर रुपेश और विकल्प भी समेत कई बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। करीब 26 नक्ललियों के मारे जाने खबर सामने आ रही है, मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। 

बता दें कि नारायणपु, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है। जो नक्सली मारे गए हैं उनमें बड़े कमांडरों के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

बस और कार की टक्कर से सड़क पर मचा कोहराम, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव विजयपुरा 21 मई 2025। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगोली के पास उस समय हुई जब एक एसयूवी कार और एक बस के बीच जोरदार टक्कर हो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल