इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबलों के लिए टीम का एलान, अभिमन्यू को कमान; 12-20 जनवरी के बीच होंगे अभ्यास मैच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 जनवरी 2024। इंग्लैंड क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए इसी महीने के अंत में भारत आ रही है। इंग्लैंड का यह दौरा जनवरी के अंत में शुरू होगा और मार्च के महीने में खत्म होगा। हालांकि, इस टेस्ट सीरीज की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में 13 सदस्य हैं और टीम की कमान अभिमन्यू ईश्वरन को दी गई। भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच पहला अभ्यास मैच 12-13 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा अभ्यास मैच 17-20 जनवरी को होगा। दोनों मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। हालांकि, पहला मैच मैदान के बी ग्राउंड में होगा। वहीं, दूसरा मैच मुख्य ग्राउंड पर होगा।

बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया “पुरुष चयन समिति ने दो दिवसीय अभ्यास मैच और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले बहु-दिवसीय मैच के लिए 13 सदस्यीय भारत ‘ए’ टीम की घोषणा की।” भारत ‘ए’ टीम इस दौरे में कुल तीन बहु-दिवसीय मैच खेलेगी। हालांकि, फिलहाल एक ही मुकाबले के लिए टीम का चयन किया गया है। बाकी दो मुकाबलों के लिए टीम का एलान बाद में होगा।

टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, प्रदोष रंजन पॉल, केएस भरत (विकेटकीपर), मानव सुथर, पुलकित नारंग, नवदीप सैनी, तुषार देशपांडे, विदवथ कावरप्पा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप।

यह दौरा दो दिवसीय अभ्यास मैच के साथ शुरू होगा। जो 12 जनवरी, 2024 से शुरू होगा और नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड ‘बी’, अहमदाबाद में खेला जाएगा। 17 जनवरी 2024 से शुरू होने वाला पहला चार दिवसीय मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। वहीं, आखिरी टेस्ट सात मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनेंगे और आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप का हिस्सा बनेंगे।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट सीरीज में सिर्फ दो मैच होने पर निराश हैं डिविलियर्स, बताया क्रिकेट की इस हालत का दोषी कौन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 जनवरी 2024। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म होने के बाद काफी बातें हो रही हैं। कई खिलाड़ियों का मानना है कि यह सीरीज चार या पांच मैच की होती तो रोमांच अलग स्तर का […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग