जिला स्तरीय शासकीय कोविड अस्पतालों में निजी अस्पतालों एवं डॉक्टरों के सहयोग से आई.सी.यू. व ऑपरेशन थिएटर का किया जाएगा संचालन

indiareporterlive
शेयर करे

स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों को स्थानीय आई.एम.ए. शाखा की बैठक लेकर व्यवस्था बनाने कहा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 29 अगस्त 2020। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए स्थापित जिला स्तरीय कोविड अस्पतालों में निजी अस्पतालों एवं डॉक्टरों के सहयोग से आई.सी.यू. व आपरेशन थिएटर का संचालन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कलेक्टर-सह-पर्यवेक्षी अधिकारी, नर्सिंग होम एक्ट को पत्र लिखकर अपने-अपने जिले में आई.एम.ए. की शाखा की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देशित करने कहा है।

संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के मरीजों की संख्या और इसकी गंभीरता (Complications) लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए जिला मुख्यालयों में स्थित मेडिकल कॉलेजों और विभिन्न जिलों में संचालित किए जा रहे कोविड अस्पतालों में आई.सी.यू. और ऑपरेशन थिएटर का संचालन तत्काल किया जाना जरूरी है। कोविड अस्पतालों (Exclusive Covid Treatment Centers) में आई.सी.यू. एवं ऑपरेशन थिएटर से संबंधित अधोसंरचना, उपकरण और दवाईयां उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें क्रियाशील करने महामारी नियंत्रण अधिनियम-1897 तथा छत्तीसगढ़ एपेडेमिक डिसिज कोविड-19 रेगुलेशन-2020 के प्रावधानों के अनुसार निजी क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों और अस्पतालों से सहयोग लेने के लिए जिलों की आई.एम.ए. शाखा की बैठक बुलाकर उन्हें निर्देशित करने कहा है। जिला स्तरीय कोविड अस्पतालों में आई.सी.यू. व ऑपरेशन थिएटर की सुविधा तत्काल शुरू होने से मरीजों को रायपुर मेडिकल कॉलेज या एम्स रायपुर रिफर करने की जरूरत नहीं होगी।  

Leave a Reply

Next Post

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है

शेयर करेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 68वीं बार मन की बात की, लोकल के लिए वोकल पर जोर दिया कोरोना के दाैर में लोगों के संयम को सराहा, कहा- घर में रहकर ही मनाएं उत्सव इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अगस्त 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 68वीं बार मन की […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान