T20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जुलाई 2022। भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने घर में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। भारतीय टीम इस बडे टूर्नामेंट से पहले इन दोनों टीमों के साथ टी20 सीरीज खेलेगी ताकि टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर सके। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कन्फर्म करते हुए कहा कि टीम इंडिया दोनों टीमों की मेजबानी करेगी। भारत को पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पडा था और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई  थी। गांगुली ने गुरुवार को बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अभी तारीख कन्फर्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, हम टी20 विश्व कप के लिए जाने से पहले दक्षिण और ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन-तीन टी20 मैचों की मेजबानी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका अपने मौजूदा इंग्लैंड दौरे (सितंबर में) के समापन के बाद भारत आएगा। वे सभी स्थान जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला है, उन्हें मेजबानी करने का मौका मिलेगा। इनमें रांची, नागपुर, हैदराबाद, लखनऊ, इंदौर और मोहाली शामिल है। 

भारत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की थी, जो आईपीएल 2022 के बाद उनका पहला असाइनमेंट था। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ के बाद समाप्त हो गई थी। इस बीच, भारतीय टीम जनवरी 2021 के बाद से पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की तलाश में कई जगह छापेमारी, गैर जमानती वारंट हो चुका है जारी

शेयर करेमाफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश जारी है। पुलिस ने सोमवार को कई जगह छापेमारी की। शस्त्र लाइसेंस को लेकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 25 जुलाई 2022 । माफिया व मऊ सदर के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'