भारत के तीन किशोरों ने रचा इतिहास, ‘Plas-Stick’ से जीता दुनिया का सबसे बड़ा क्लाइमेट अवॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2026। भारत के तीन 16 वर्षीय छात्रों अव्याना मेहता, एरियाना अग्रवाल और विवान छावछरिया (Avyana Mehta, Ariana Agarwal and Vivaan Chhawchharia)ने अपने अभिनव आविष्कार Plas-Stick के लिए विश्व के सबसे बड़े युवा पर्यावरण पुरस्कार The Earth Prize का सर्वोच्च सम्मान हासिल किया। यह पहली बार है जब भारत की किसी टीम ने यह वैश्विक पुरस्कार जीता है। पुरस्कार समारोह 29 मई को Geneva में आयोजित हुआ। दुनिया भर से आए हजारों प्रोजेक्ट्स में से सात क्षेत्रीय फाइनलिस्ट चुने गए थे और लगभग 23,000 लोगों की सार्वजनिक वोटिंग के आधार पर भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया। पुरस्कार जीतने के बाद तीनों छात्रों ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य इस तकनीक को बड़े स्तर पर विकसित करना और भारत के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना है, ताकि स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका लाभ मिल सके।

क्या है Plas-Stick?
Plas-Stick एक विशेष पाउडर है, जिसे इमली के बेकार (अपशिष्ट) बीजों से तैयार किया गया है। इस पाउडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पानी में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक के बेहद छोटे-छोटे कणों को आपस में जोड़कर बड़े गुच्छों (clumps) में बदल देता है। इसके बाद इन कणों को पानी से आसानी से अलग किया जा सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

चार जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था के इंतजाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हल्द्वानी 28 जून 2026। उत्तराखंड से संचालित होने वाली बहुप्रतीक्षित कैलाश मानसरोवर यात्रा चार जुलाई से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।  कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल