‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम…’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जून 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को स्थगित किए जाने के बाद शनिवार को दावा किया कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी है। महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली टीईटी-2026 परीक्षा को शनिवार को स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला ठाणे जिले के भिवंडी में हुई एक छापेमारी के बाद लिया गया, जिसमें कुछ लोगों के पास ऐसे कई प्रश्न मिले, जो वास्तविक प्रश्नपत्र के सवालों से मिलते-जुलते थे। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”एक और प्रश्नपत्र लीक। एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का टीईटी।” उन्होंने दावा किया कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। उन्होंने कहा, ”यह सिर्फ पेपर लीक नहीं,यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।”

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह ने आज गांधीनगर से गुजरात के लिए भारत टैक्सी का किया शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में सहकारिता आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का गुजरात में शुभारंभ किया। भारत टैक्सी का उद्देश्य टैक्सी, ऑटो और दोपहिया मोबिलिटी […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल