पीएम मोदी ने दीं नवरात्रि की शुभकामनाएं: बोले- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हों सामूहिक प्रयास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम ने जीएसटी प्रणाली में किए गए बदलावों पर बात की और आत्मनिर्भर भारत के लिए सामूहिक प्रयासों में जुटने की अपील भी की। साथ ही पीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पंडित जसराज का एक भजन भी साझा किया। 

क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम ने एक्स पर लिखा, “आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!”उन्होंने आगे कहा, “नवरात्रि में आज मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का दिन है। मेरी कामना है कि माता के स्नेह और आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण रहे।”

‘स्वदेशी के मंत्र को मिलने वाली है नई ऊर्जा’
पीएम मोदी ने इसके बाद जीएसटी में बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को इस दौरान एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।

पंडित जसराज का भजन साझा किया, लोगों से की ये अपील
पीएम ने इसके बाद नवरात्रि से जुड़ा ही एक और पोस्ट किया और इसके जरिए जनता को संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “नवरात्रि भक्ति का पर्व है। बहुत से लोगों ने इस भक्ति को संगीत के माध्यम से व्यक्त किया है। पंडित जसराज जी द्वारा रचित एक ऐसा ही भावपूर्ण गायन आपके साथ साझा कर रहा हूं। अगर आपने कोई भजन गाया है या आपका कोई पसंदीदा भजन है, तो कृपया उसे मेरे साथ साझा करें। मैं आने वाले दिनों में उनमें से कुछ पोस्ट करुंगा।

Leave a Reply

Next Post

'अब कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं बची', एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दो जीत के बाद सूर्यकुमार का तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई 22 सितंबर 2025। दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर आसानी से हरा दिया। भारत ने 172 रनों का लक्ष्य छह विकेट शेष रहते हासिल किया और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण