रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल

Indiareporter Live
शेयर करे

हाई स्कूल में सायकिल वितरण का किया था विरोध, गुणवत्ता पर भी उठाए थे सवाल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के कूपापानी हाई स्कूल में पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत ने जमकर हंगामा किया। सरस्वती सायकिल योजना के तहत बांटे जा रहे सायकिल के गुणवत्ता पर सवाल उठाए और घटिया सायकिल बांटने का आरोप लगाते हुए बांटने नहीं देने की कोशिश की। जिसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में केस दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है।

मामला लैलूंगा विधानसभा के कूपापानी गांव के शासकीय हाई स्कूल का है। जहां 7 छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत सायकिल देने के लिए वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसी दौरान पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत यहां पहुंचे और सायकिल वितरण का विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद प्राचार्य को इसकी शिकायत थाने में करनी पड़ी।

ऐसे में लैलूंगा थाना प्रभारी समेत अन्य जवान मौके पर पहुंचे और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाना लाने की कोशिश की गई, लेकिन कभी रवि भगत कार के सामने लेट जाते तो कभी वितरण किए जाने वाले सायकिलों के सामने लेटकर इसे बांटने नहीं देने की बात कहते हुए विरोध करने लगे। ऐसे में पुलिस के द्वारा किसी तरह रवि भगत को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

जेल दाखिल कराया गया है इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रवि भगत के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) BNSS का इस्तगासा तैयार कर जेल दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार

शेयर करे55 जवानों का हत्यारा, डेढ़ करोड़ का इनामी था; बीजापुर में 8 नक्सलियों का सरेंडर इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर, 29 जुलाई 2026। बस्तर में माओवादी नेटवर्क को फैलाने वाले और झारखंड में 55 जवानों की शहादत से जुड़े IED ब्लास्ट का आरोपी नक्सली मिसिर बेसरा पकड़ा गया है। मंगलवार […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस