गृह मंत्री ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को कोरोना बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर (छत्तीसगढ़) । गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर लोगों को कोरोना बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने उतई, पाउवारा, जजंगिरी, अंडा, विनायकपुर, आमटी, निकुम, खाड़ा, आंजोरा गांव के लोगों के बीच जा कर उन्हें बताया कि कोरोना बीमारी पूरे विश्व में महामारी का रूप ले चुका है। इस बीमारी से बचने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा अनेक उपाए किए जा रहे हंै। श्री साहू ने लोगों को कोरोना बीमारी से सचेत करते हुए कहा कि आप लोग बाहरी व्यक्तियों से मिलने से बचें और ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने घरों पर ही बिताएं। उन्होंने गांवों के प्रमुख जनों से स्वयं तथा ग्रामीणों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, लगातार साबुन से हाथ धोते रहने, आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर उठने-बैठने तथा बात-चीत करने की सलाह दी। श्री साहू ने गावों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी पूछ-ताछ की।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में कोरोना वायरस से 11 भारतीयों की मौत

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन । अमेरिका में कोविड-19 से कम से कम 11 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि 16 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण अमेरिका में अब तक 14,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग