जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026। रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय में सरकारी विभागों के बजट से बने भवनों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द जब्त करेगा। ईडी ने इस प्रकरण की जांच तकरीबन पूरी कर ली है जिसके बाद विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। 

ईडी पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी अनवर से शुक्रवार को पूछताछ भी करेगा। उस पर डमी फर्म ए एंड एस एसोसिट्स बनाकर विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण के लिए मिली रकम को चंदे के रूप में जौहर ट्रस्ट को देने का आरोप है।

बता दें कि ईडी ने इस प्रकरण में पूर्व मंत्री आजम खां समेत कई आरोपियों के खिलाफ रामपुर में एक और एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें सरकारी विभागों के धन से जौहर विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण कार्य कराने और जौहर ट्रस्ट को चंदा देने के आरोप लगाए गए थे। 

कमिश्नर के पास अपील में जाने के बाद लंबित

अब ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत इन भवनों को जब्त करने की कवायद में जुटा है। इसके लिए पूर्व में दर्ज केस में नई एफआईआर को भी शामिल किया गया है। इस प्रकरण में मुरादाबाद के डीएम ने भी सरकारी धनराशि से बने भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। बाद में यह मामला मुरादाबाद के कमिश्नर के पास अपील में जाने के बाद लंबित है।

आयकर की जांच में भी खुलासा

इससे पहले आयकर विभाग ने भी अपनी जांच में विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण में सरकारी विभागों का बजट इस्तेमाल किए जाने का खुलासा किया था। दरअसल जौहर ट्रस्ट ने विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया था, जबकि आयकर विभाग द्वारा मूल्यांकन कराने पर इनकी कीमत करीब 494 करोड़ रुपये पाई गई थी। इस प्रकरण में आयकर विभाग ट्रस्ट से 500 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स की रकम वसूल सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी

शेयर करेदिल्ली-एनसीआर में ग्रैप का पहला चरण लागू इंडिया रिपोर्टर लाइव दिल्ली, 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 223 दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी को ‘खराब’ श्रेणी में रखता है। इससे एक दिन पहले, गुरुवार सुबह 7 […]

You May Like

मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना