भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 04 सितंबर 2026। जन्माष्टमी के मौके पर भोपाल के करोंद चौराहे पर एक बार फिर मटकी फोड़ का रोमांच देखने को मिलेगा। पिछले 20 वर्षों से आयोजित हो रही मध्य प्रदेश की बड़ी और लोकप्रिय मटकी फोड़ प्रतियोगिता इस बार छह सितंबर, रविवार को शाम सात बजे से भगत सिंह चौराहा, करोंद पर होगी। प्रतियोगिता में जीतने वाली गोविंदा टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

मटकी फोड़ आयोजन समिति के प्रमुख और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित पचौरी ने बताया कि इस बार आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा, अभिनेता चंकी पांडे और राजपाल यादव शामिल होंगे। प्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी भी अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के मुताबिक पिछले वर्षों में भी फिल्म और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां इस आयोजन में शामिल हो चुकी हैं।

20 साल से जारी है आयोजन
सुमित पचौरी ने बताया कि करोंद में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन लगातार 20 वर्षों से किया जा रहा है। समय के साथ यह आयोजन जन्माष्टमी के बड़े आकर्षण के रूप में पहचान बना चुका है। इस आयोजन के जरिए युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के साथ महिला सशक्तिकरण और नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जाता है। 

कई जिलों की गोविंदा टीमें मैदान में
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से गोविंदा टोलियां पंजीयन करा रही हैं। अब तक बैतूल, छिंदवाड़ा, सीहोर, जबलपुर, देवास और आष्टा समेत कई स्थानों की टीमों का पंजीयन हो चुका है। दूसरे जिलों की टीमों से भी संपर्क जारी है। आयोजन समिति ने प्रदेशभर की गोविंदा टोलियों और नागरिकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर जन्माष्टमी के इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 04 सितंबर 2026। इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक महिला का शव हौज में मिला है। पुलिस को हत्या की आशंका है और पूछताछ के लिए पति और जेठानी को हिरासत में लिया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक