दो साल के बच्चे को मां ने कुंए में फेक दिया बच्चा तड़पता रहा और मां उसके मरने का इंतजार करती रही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लातूर 07 दिसम्बर 2021 । महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां सोमवार को एक महिला ने अपने 2 साल के बच्चे को कुएं में फेंक दिया। बच्चा डूबते हुए तड़प रहा था और मां खड़ी होकर उसे डूबता हुआ देख रही थी। जब उसे भरोसा हो गया कि बच्चे की मौत हो गई है, तभी वह वहां से हटी। पुलिस इंस्पेक्टर बी.आर. शेजाल ने बताया कि माया पांचाल (25) पर पति वेंकट पांचाल ने बेटे संपत की हत्या का आरोप लगाया है। माया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मानसिक रूप से बीमार होने का संदेह
पुलिस के मुताबिक, वेंकट प्राइवेट कंपनी में काम करता है और सोमवार को किसी काम से बाहर गया था। लौटने पर उसने पत्नी से बेटे के बारे में पूछा। इस पर महिला ने कहा कि उसने बच्चे को कुएं में फेंक दिया है। महिला का ऐसा जवाब सुनते ही वेंकट के पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत को देख ऐसा लग रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। बेटे की हत्या के बाद वह काफी देर तक कुएं के पास ही बैठी रही।

पति-पत्नी के बीच लगातार होते थे झगड़े
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, वेंकट और माया पांचाल में लगातार लड़ाई हुआ करती थी। पुलिस का यह भी मानना है कि हत्या के पीछे दोनों की लड़ाई भी एक वजह हो सकती है। वारदात से 8 दिन पहले दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी और दोनों का एक ही बच्चा था।

Leave a Reply

Next Post

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का लोकसभा से वॉक आउट, खड़गे बोले- सरकार कर रही तानाशाही, राज्यसभा 3 बजे तक स्थगित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसम्बर 2021 । शीतकालीन सत्र की कार्यवाही का आज छठा दिन है. कार्यवाही के शुरू होने से पहले दिल्ली में भाजपा के संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. उनके अलावा गृह मंत्री, पार्टी अध्यक्ष […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल