यमन में आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 लोगों की मौत, राहत एवं बचाव अभियान जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सना 20 अप्रैल 2023। यमन की राजधानी सना में बुधवार देर रात पवित्र रमजान महीने में वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। विद्रोही संगठन हूती के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में 73 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह त्रासदी ईद-उल-फितर से ठीक पहले हुई है। हूती द्वारा संचालित यमन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, घटना के समय सैकड़ों गरीब लोग कार्यक्रम में जमा हुए थे। हूती ने मृतकों के परिवारों को 2,000 डॉलर और घायलों को लगभग 400 डॉलर मुआवजा देने की घोषणा की है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना गलत तरीके से वित्तीय सहायता वितरित करने के कारण यह घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सहायता वितरण कार्यक्रम एक स्कूल में आयोजित किया गया था। घटना के बाद विद्रोहियों ने स्कूल को सील कर दिया। साथ ही पत्रकारों सहित लोगों को यहां आने से रोक दिया गया है।

चश्मदीदों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हथियारबंद हूती विद्रोहियों ने हवा में गोली चलाई और बिजली के तार से टकराकर उसमें विस्फोट हो गया। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने भागना शुरू कर दिया। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच चल रही है। ईरानी समर्थित हूती विद्रोहियों ने साल 2014 में यमन की राजधानी सना पर नियंत्रण कर लिया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा था।

भगदड़ मचने  से लोगों की मौत के बाद यमन में मातम का माहौल

सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना के वीडियो में कई शव मौके पर नजर आ रहे हैं। वहीं, कई लोग बेसुध नजर आ रहे हैं और कई मदद के लिए चीखते दिखाई दे रहे हैं। हूती अधिकारियों द्वारा जारी किए गए घटना के बाद के वीडिया में हर तरफ खून के धब्बे, लोगों के जूते-चप्पल तथा कपड़े जमीन पर बिखरे नजर आ रहे हैं। हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, ओल्ड सिटी में व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए थे और तभी अचानक वहां भगदड़ मच गई।

वित्तीय सहायता के तौर बांटे जा रहे थे डॉलर

चश्मदीदों के बताया कि स्थानीय कारोबारियों द्वारा वित्तीय सहायता के तौर पर हर व्यक्ति को 10 डॉलर बांटे जा रहे थे, जिसके लिए लोग वहां एकत्रित हुए थे। मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना धन वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के कारण यह हादसा हुआ। हूती के टीवी चैनल ‘अल-मसीराह’ के अनुसार, बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहर अल-मारौनी ने बताया कि हादसे में 78 लोग मारे गए। वहीं कम से कम 73 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सना के अल-थोवरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हूती विद्रोहियों ने उस स्कूल को तुरंत घेर लिया, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहां पत्रकारों सहित आम लोगों को फिलहाल जाने नहीं दिया जा रहा। हूती द्वारा संचालित गृह मंत्रालय के अनुसार, इस संबंध में अभी तक दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है। हूती अधिकारियों ने कहा कि वे जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को दो-दो हजार डॉलर का मुआवजा देंगे जबकि घायलों को करीब 400 डॉलर दिए जाएंगे। यमन की राजधानी पर ईरान समर्थित हूतियों का नियंत्रण है।

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ सिंह भी हुए कोरोना पाॅजीटिव, कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंह फिलहाल घर में पृथकवास में हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं