‘आतंकवाद पर भारत का संदेश बिल्कुल साफ, कोई दोहरा मापदंड और समझौता नहीं’, मलयेशिया में बोले पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलयेशिया की प्रशासनिक राजधानी पुत्रजाया के पर्दाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन
वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। बता दें कि, आज पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है।

मलयेशियाई पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता
वहीं इसके बाद पीएम मोदी और मलयेशियाई पीएम ने द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारत-मलयेशिया की साझेदारी ऐतिहासिक है और दोनों देशों में सहयोग लगातार बढ़ा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मलयेशियाई प्रधानमंत्री और वहां की सरकार का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया, वह हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर मलयेशियाई जीवन और संस्कृति को जिस खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया, उसने इस यात्रा को खास बना दिया।

‘भारत और मलयेशिया के रिश्ते बेहद अच्छे’
वहीं मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मलयेशिया के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर दोनों पक्षों की टीमें मिलकर काम करेंगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हर क्षेत्र में सहयोग और बढ़ेगा। अनवर इब्राहिम ने यह भी कहा कि यह यात्रा उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी ने मलयेशिया को आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए दी बधाई
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह भारत-मलयेशिया दोस्ती की ऊंचाई और गहराई दोनों को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका मलयेशिया का तीसरा दौरा है और अनवर इब्राहिम के कार्यकाल में उनसे यह चौथी मुलाकात है। उन्होंने कहा कि यही बात दोनों देशों के रिश्तों की गति और मजबूती को दिखाती है। हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों ने जिस रफ्तार और गहराई को छुआ है, वह वाकई प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आज भारत और मलयेशिया के बीच सहयोग हर क्षेत्र में बढ़ रहा है- चाहे वह कृषि हो, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा या सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्र हों। दोनों देश कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी अहम साझेदार हैं। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने मलयेशिया को आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी और कहा कि मलयेशिया के सहयोग से भारत-आसियान रिश्ते और गहरे होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत-मलयेशिया संबंधों की असली ताकत लोगों के बीच के रिश्तों में है। मलयेशिया में रहने वाले लगभग 30 लाख भारतीय मूल के नागरिक दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं।

शनिवार को भारतीयों से मिले पीएम मोदी
इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

कोटा में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, मौके पर मच गई चीख-पुकार; मदद के लिए पुकार रहे थे मलबे में दबे लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोटा 08 फरवरी 2026। राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तलवंडी इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय इमारत के अंदर कोचिंग छात्र, रेस्टोरेंट कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं