सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, कश्मीरी पंडित-नेपाली नागरिक की हत्या में थे शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 20 दिसंबर 2022। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मुठभेड़ मुंझ मार्ग इलाके में हुई।

एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए तीन स्थानीय आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है। जबकि तीसरे की पहचना की प्रक्रिया जारी है। इनमें से एक शोपियां का लतीफ लोन है, जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और दूसरा अनंतनाग का उमर नजीर है, नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। इनके पास से एक एके 47 रायफल और दो पिस्टल बरामद हुई है।  बताया जाता है कि सुरक्षाबलों की टीम को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभिायन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। इससे पहले सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंक के खिलाफ एक और कामयाबी मिली। पुलिस ने बारामुला में हथियार समेत आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नक्सलियों की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, कर रहे लड़कियों की भर्ती, एक्शन में सुरक्षा एजेंसी

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी (CPI Maoist) में लड़कियों की भर्ती का मामला सामने आया है। इस केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। इसमें संगठन पर आरोप लगाया गया है कि वह युवा लड़कियों की भर्ती कर उन्हें कट्टरपंथी बना रहा है।  एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि सोमवार को आंध्र के विजयवाड़ा स्थित विशेष कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। यह केस विशाखापत्तनम पुलिस ने इस साल के आरंभ में दायर किया था। इसके बाद जांच एनआईए को सौंपने पर दोबारा केस दायर किया गया।  आरोप पत्र में राधा नामक लड़की को भाकपा माओवादी के कैडर के रूप में भर्ती किए जाने का जिक्र है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी डोंगरी देवेंद्र, दुबासी स्वप्ना और चुक्का शिल्पा ने राधा को चैतन्य महिला संघ (सीएमएस) में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और बाद में उसे कट्टरपंथी बनाकर भाकपा (माओवादी) के नेतृत्व में प्रतिबंधित संगठन में भर्ती करा दिया। 

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि भूमिगत माओवादियों, आरके (अब मृतक) उदय, अरुणा आदि इस संगठन के नेता थे। जांच में पाया गया कि आरोपी देवेंद्र राधा को इलाज के बहाने जंगल में ले गया था। वहां उदय और अरुणा ने उसे प्रतिबंधित संगठन में शामिल होने के लिए मजबूर किया। एनआईए का कहना है कि आरोपियों ने कुछ अन्य लड़कियों व अन्य को भी इस प्रतिबंधित संगठन में भर्ती किया।  प्रवक्ता ने कहा कि देवेंद्र ने सामाजिक कार्य के नाम पर भोलीभाली लड़कियों को सीएमएस की ओर आकर्षित किया था। मामले में किसी बड़ी साजिश की आशंका को देखते हुए सीएमएस और संगठन के अन्य नेताओं की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में धुंध बनी जानलेवा: सड़क हादसों में तीन बच्चियों समेत छह की मौत, 17 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटियाला 20 दिसंबर 2022। पंजाब में धुंध ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पांच हादसों में तीन बच्चियों समेत छह की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन पंजाब […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार