हैदराबाद के स्टाफ की दीवानी हुई पाकिस्तानी टीम; बाबर ने गिफ्ट की जर्सी, रिजवान के बयान ने जीता दिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। वनडे विश्व कप खेलने के लिए सात साल बाद भारत आई पाकिस्तान की टीम को हैदराबाद का ग्राउंड स्टाफ बहुत पसंद आया है। पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने यहां के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को खास जर्सी तोहफे के रूप में दी। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने कहा कि वह यहां के पिच क्यूरेटर के लिए प्रार्थना करेंगे। आईसीसी ने बाबर आजम का वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की और सोशल मीडिया पर भी बाबर के जर्सी गिफ्ट करने के फैसले की जमकर तारीफ हुई। मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ यादगार पारी खेलने के बाद हैदराबाद के पिच क्यूरेटर की तारीफ की। रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में नाबाद 131 रन बनाए और अपनी टीम को रिकॉर्ड 345 रन का लक्ष्य हासिल करने में अहम योगदान दिया। यह विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य था, जिसका सफलतापूर्वक पीछा किया गया है। 

रिजवान ने मैज जिताऊ पारी खेलने के बाद बताया कि जब वह यहां पहुंचे थे तो पिच क्यूरेटर ने उनसे कहा था कि आप यहां कम से कम दो शतक लगाएंगे। वह श्रीलंका के खिलाफ मैच के दिन भी पिच क्यूरेटर से मिले और बाद में कहा कि मैं उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं और आप भी ऐसा करें। पाकिस्तान की टीम दो सप्ताह तक हैदराबाद में रहने के बाद अब अहमदाबाद जाएगी, जहां उसे भारत के खिलाफ खेलना है।

रिजवान ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह रावलपिंडी में खेल रहे हैं। फैंस ने पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमों का समर्थन किया। इससे रिजवान बेहद खुश थे। वह हैदराबाद की मेहमान नवाजी से भी बेहद खुश नजर आए। लक्ष्य का पीछा करने को लेकर उन्होंने कहा “हमें पहले से ही पता था कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान है। हमारी कोशिश श्रीलंका को 340 रन के करीब रोकने की थी और हम इसमें सफल रहे। बाबर के आउट होने के बाद हमने 20, 30 और 40 ओवर तक के लिए अलग प्लान बनाया। शफीक ने उसी अनुसार बल्लेबाजी की और हमने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय टीवी अभिनेत्री का दावा - बहन-बहनोई की हमास आतंकियों ने की निर्मम हत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। पिछले सप्ताह फिलिस्तीनी समूह द्वारा किए गए अचानक हमलों के बाद गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल का आक्रमण तेज हो गया है. युद्ध के चौथे दिन तीन हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, युद्ध के बीच […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक