भारतीय टीवी अभिनेत्री का दावा – बहन-बहनोई की हमास आतंकियों ने की निर्मम हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। पिछले सप्ताह फिलिस्तीनी समूह द्वारा किए गए अचानक हमलों के बाद गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल का आक्रमण तेज हो गया है. युद्ध के चौथे दिन तीन हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, युद्ध के बीच सीमा के दोनों ओर के लोग हमलों में अपने प्रियजनों के खोने का शोक मना रहे हैं. हमास के लगातार हमलों और गाजा पर “पूर्ण नियंत्रण” लेने के लिए इजराइल के जबरदस्त अभियान के बीच निर्दोषों पर हुई बर्बरता की कहानियां सामने आ रही हैं। इंडियन टीवी एक्ट्रेस मधुरा नाइक ने कहा कि उनकी चचेरी बहन और उनके पति की उनके बच्चों के सामने “नृशंस हत्या” कर दी गई. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो मेसेज में, भारतीय मूल की यहूदी, नागिन अभिनेत्री ने कहा, “मेरे परिवार को जिस दुख का सामना करना पड़ा, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है. आज तक, इज़राइल दर्द में है और सड़कें हमास का गुस्से की आग में जल रही हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों और कमजोरों को निशाना बनाया जा रहा है.” उन्होंने ये भी बताया कि अपनी बहन और अपने परिवार की तस्वीर पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया और कहा गया, “यह दिखाता है कि फिलिस्तीन समर्थक एजेंडा कितना गहरा है. मुझे यहूदी होने के कारण बेइज्जत किया गया, अपमानित किया गया और निशाना बनाया गया। ओदाया और उसके परिवार की कहानी हाल के वर्षों में सबसे खूनी इज़राइल-हमास युद्धों में से एक की क्रूरता को दिखाती है. कई बच्चे अब अनाथ हो गए हैं और लगातार रॉकेट हमलों और जवाबी हवाई हमलों में कई की मौत हो गई है. इस युद्ध के दोनों ओर की सड़कों पर मृत्यु, भय और विनाश का अंधकार छाया हुआ है।

यहूदी कानून के अनुसार शवों को बरामद करने वाली चैरिटी जका के स्वयंसेवक मोती बुक्जिन ने कहा, हमास के बंदूकधारियों ने अकेले बीरी के किबुत्ज़ में 100 से अधिक लोगों की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Next Post

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम घोषित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। रांची में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच खेली जाने वाली झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम की घोषणा बुधवार को कर दी गयी। टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही