यूनियन बैंक ने रचा विकास का नया अध्याय

Indiareporter Live
शेयर करे

मुनाफे में उछाल, भरोसे में कमाल: यूनियन बैंक का दमदार प्रदर्शन

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 अप्रैल 2026। भारतीय बैंकिंग सेक्टर में मजबूती और संतुलित विकास की मिसाल पेश करते हुए यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। बढ़ती आय, सुधरती एसेट क्वालिटी और मजबूत पूंजी आधार के साथ बैंक ने न केवल ₹18,697 करोड़ का प्रभावशाली मुनाफा हासिल किया, बल्कि निवेशकों के भरोसे को भी नई ऊंचाई दी है। बैंक के नतीजे इस बात का संकेत हैं कि रणनीतिक विस्तार, आरएएम (रिटेल, एग्रीकल्चर और एमएसएमई सेगमेंट में तेज़ पकड़ और जोखिम प्रबंधन की सटीक नीति ने इसे एक स्थिर और भरोसेमंद वित्तीय संस्थान के रूप में और मजबूत किया है। ₹5 प्रति शेयर के आकर्षक लाभांश की सिफारिश के साथ बैंक ने शेयरधारकों के लिए भी मूल्य सृजन का स्पष्ट संदेश दिया है।

तेजी से बढ़ते कारोबार, घटते एनपीए और बेहतर रिटर्न रेशियो के साथ यूनियन बैंक का यह प्रदर्शन सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे संस्थान की तस्वीर है जो बदलते आर्थिक माहौल में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में ओरल कैंसर के खिलाफ नई मुहिम

शेयर करेमुंबई में कैंसर जागरूकता को लेकर चेतावनी  (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 अप्रैल 2026। बदलती जीवनशैली और बढ़ते जोखिम कारकों के बीच हेड और नेक कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा मुंह के कैंसर का है। ऐसे में मर्क स्पेशियलिटीज प्राइवेट […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां