‘मांस खाने से हो रहा है लैंडस्लाइड’, हिमाचल आपदा को लेकर आईआईटी के डायरेक्टर का अजीबोगरीब बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 08 सितम्बर 2023। हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने छात्रों से मांस नहीं खाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए दावा किया कि पशुओं पर क्रूरता के कारण प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं। उनके इस बयान से विवाद पैदा हो गया है। बेहरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर हम ऐसा करते रहे तो हिमाचल प्रदेश में और गिरावट आएगी… आप वहां जानवरों को मार रहे हैं…निर्दोष जानवरों को। इसका पर्यावरण के क्षरण के साथ ही सहजीवी संबंध भी है…जिसे आप अभी नहीं देख सकते लेकिन ऐसा है।” उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

बेहरा ने कहा, “बार-बार भूस्खलन, बादल फटना और कई अन्य चीजें हो रही हैं, ये सभी पशुओं पर क्रूरता का प्रभाव है…लोग मांस खाते हैं।” उन्होंने कहा, “अच्छे इंसान बनने के लिए, आपको क्या करना चाहिए । मांस खाना बंद करें।” उन्होंने छात्रों से मांस नहीं खाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इंटरनेट का उपयोग करने वाले कुछ लोगों ने उनके बयान की आलोचना की। इस विवाद पर बेहरा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उद्यमी और आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र संदीप मनुधने ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “गिरावट पूरी हो गई है। 70 वर्षों में जो कुछ भी बनाया गया था, ऐसे अंधविश्वासी मूर्ख उसे नष्ट कर देंगे।” बायोफिज़िक्स के प्रोफेसर गौतम मेनन ने बेहरा के बयान को बेहद दुखद बताया। यह पहली बार नहीं है जब बेहरा की टिप्पणियों ने विवाद खड़ा किया है। पिछले साल, वह उस समय सुर्खियों में थे, जब उन्होंने दावा किया था कि मंत्रों का जाप कर उन्होंने अपने एक दोस्त और उसके परिवार को बुरी आत्माओं से छुटकारा दिलाया था।

Leave a Reply

Next Post

'बाबर- औरंगजेब का अत्याचार भी सनातन धर्म को नहीं मिटा पाया', योगी आदित्यनाथ ने साधा विपक्ष पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 08 सितम्बर 2023। सनातन धर्म’ विवाद पर बिना किसी का नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो सनातन रावण, कंस के अहंकार और बाबर, औरंगजेब के अत्याचार से नहीं मिटा, वह इन तुच्छ सत्ता परजीवियों से क्या मिट पाएगा ? […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल