राज कुंद्रा ने जारी किया बयान, बोले-मेरी बीवी का नाम मत घसीटो, इंवेस्टिगेशन को लेकर कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 नवंबर 2024। कल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ईडी रेड की वजह से चर्चा में रहे। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की जा रही थी। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी की भागीदारी भी है। ऐसे में कल शाम को शिल्पा के वकील ने इस बात को लेकर सफाई दी है। अब राज कुंद्रा ने भी शिल्पा शेट्टी का नाम इस मामले में ना लेने की बात कही है।

राज ने सोशल मीडिया पोस्ट की 
कुछ देर पहले राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उनको एक नोट शेयर किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि पिछले चार साल से जांच चल रही है। मैं इसका पूरा पालन कर रहा हूं। इस मामले को लेकर यही कहना है कि कोई सनसनी, सच्चाई को नहीं छिपा सकती है। आखिर में न्याय की जीत होगी।’आगे इस नोट में राज कुंद्रा लिखते हैं, ‘मेरी पत्नी का नाम भी बार बार इस मामले में ना लिया जाए यह बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लीज, हमारी बाउंड्रीज का सम्मान कीजिए। 

शिल्पा के वकील ने भी दी सफाई 
कल शाम को शिल्पा के वकील प्रशांत पाटिल का बयान भी सामने आया था। जिसमें वह कहते हैं कि ईडी की रेड और उससे जुडे मामले से शिल्पा शेट्टी का कोई लेना-देना नहीं है। शिल्पा के बारे में जो भी खबरें आ रही हैं, वह सरासर गलत हैं।शिल्पा के वकील ने यह भी कहा कि अगर शिल्पा को लेकर कोई गलत बयानी और खबर मीडिया में आई तो उन लोगों पर वे सख्त कारवाई करेंगे।

ईडी ने राज से की थी पूछताछ 
एक मोबाइल एप के जरिए अश्लील सामग्रियों को तैयार करके, उनको प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी जांच कर रही है। इस वजह से ईडी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के घर और ऑफिस पर छापा मारा था और उनसे पूछताछ भी की थी। मुंबई और उत्तर प्रदेश में राज कुंद्रा से जुड़ी करीब 15 जगहों पर तलाशी ली गई।

Leave a Reply

Next Post

सपा डेलिगेशन पर प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और प्रबंधन की नाकामी है: अखिलेश यादव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 30 नवंबर 2024। सपा प्रतिनिधिमंडल के संभल जाने से पहले बड़ा एक्शन लिया गया है। शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक