सनी लियोनी की ‘कैनेडी’छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार

Indiareporter Live
शेयर करे

अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 अगस्त 2023। सनी लियोनी की प्रतिभा और करिश्मा ने दुनियाभर में उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। अभिनेत्री को अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कैनेडी’ में चार्ली की भूमिका के लिए प्रशंसा मिल रही है, जिसमें राहुल भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म के एक्टर्स फिलहाल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न (आईएफएफएम) में अपनी फिल्म का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। साथ ही “कैनेडी” इस फ़िल्म महोत्सव में बतौर क्लोजिंग फ़िल्म दिखाई जाएगी।
     आईएफएफएम फिल्म निर्माण की कला के माध्यम से अंतर-सांस्कृतिक समझ और प्रशंसा को बढ़ावा देने में लगातार सबसे आगे रहा है। इस वर्ष के महोत्सव ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले फिल्म प्रेमियों को फिल्मों के एक विविध चयन का वादा किया। 20 अगस्त को फ़िल्म कैनेडी के साथ आईएफएफएम का समापन होगा। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) चैट्स, मनोरंजन और सांस्कृतिक उद्योगों की प्रमुख हस्तियों के साथ गहन चर्चा के लिए एक मंच है। इस साल ‘द चेंजिंग फेस ऑफ सेक्सुअलिटी इन इंडियन सिनेमा’ के बदलते चेहरे’ पर चर्चा होगी और सनी लियोनी भी अपने को-स्टार राहुल भट्ट और निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ इस चर्चा का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं, जिसमें अन्य सम्मानित अतिथि भी शामिल होंगे।
      कैनेडी की रिलीज के लिए दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ रहा है। सनी लियोनी की आगामी तमिल फिल्म कोटेशन गैंग का एक टीज़र सामने आया है, जिसमें वह जैकी श्रॉफ और प्रियामणि जैसे उल्लेखनीय अभिनेताओं के साथ नज़र आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एलओसी पर बीएसएफ ने दो घुसपैठिये किए ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 22 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अलर्ट सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है। मारे गए घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल