बड़ा फैसला: कोरोना वॉरियर्स संभालेंगे फुटबॉल टीम के कप्तान का ट्विटर अकाउंट, सुनील छेत्री ने किया एलान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2021। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री कोरोना को हराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। महामारी से बचने के लिए वह लोगों से सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतनी की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा वो अपना ट्विटर अकाउंट कोरोना वॉरियर्स को सौंपने का फैसला किया है। ताकि कोरोना वारियर्स की मेहनत को अधिक से अधिक लोग समझे और उनके प्रति सहानुभूति और सहयोग की भावना रख पाएं। भारतीय फुटबॉल के कप्तान सुनील छेत्री ने खुद इसकी जानकारी दी। गुरुवार को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ” आप सभी सुनिए। जैसा कि मैंने कहा था कि आने वाले कुछ हफ्तों में अपना ट्विटर अकाउंट कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे असल जिंदगी के नायकों को सौंप देंगे। वैसा कर दिया है। ताकि इनका संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।  सुनील छेत्री अन्य लोगों से भी कोरोना के खिलाफ आगे आने और कोरोना वॉरियर्स को मदद करने की अपील की थी। 

सुनील छेत्री ने देश भर में कोरोना मरीजों की मदद के लिए अच्छी पहल की शुरुआत की है। उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट कोविड मरीजों के इलाज में जुटे कोरोना वॉरियर्स को सौंप दिया है। जिससे इनके कामों की चर्चा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। 

सोशल मीडिया के जरिए मिल रही सूचनाएं

दरअसल, देश में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाओं का संकट खड़ा हो गया है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। साथ ही कोरोना वॉरियर्स के कामों को भी सराह रहे हैं। कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों को इसके जरिए सही और तथ्यात्मक सूचनाएं भी प्राप्त हो रही हैं। हालांकि कुछ शरारती तत्वों द्वारा इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा रहा है। सरकार ऐसे तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं । 

कोरोना की चपेट में आ चुके हैं सुनील छेत्री

बता दें कि पिछले महीने मार्च में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि वो जल्द ही स्वस्थ होकर वापस आ गए। लेकिन कोरोना वॉरियर्स के मेहनत और जज्बे को देखते हुए उन्होंने अपनी तरफ से कुछ सहयोग करने का संकल्प लिया। जिसके बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट को कोरोना वॉरियर्स को सौंपने का फैसला किया। 

Leave a Reply

Next Post

केवी आनंद का हार्टअटैक से निधन, रजनीकांत और अल्लू अर्जुन समेत इन सितारों ने जताया दुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 अप्रैल 2021 । तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का निधन हो गया है। डायरेक्टर ने आज यानी 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया है। 54 साल के केवी की मौत की वजह हार्टअटैक बताई […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान