केवी आनंद का हार्टअटैक से निधन, रजनीकांत और अल्लू अर्जुन समेत इन सितारों ने जताया दुख

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 अप्रैल 2021 । तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का निधन हो गया है। डायरेक्टर ने आज यानी 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया है। 54 साल के केवी की मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है। डायरेक्टर ने 30 अप्रैल को चेन्नई में अंतिम सांस ली।

केवी आनंद के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने में जुट गए हैं। डायरेक्टर ने बतौर फोटो जर्नलिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम के साथ कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया। केवी आनंद ने गोपुरा वसालिले, मीरा, देवर मगन, अमरान और थिरुदा थिरुदा जैसी फिल्मों में पीसी श्रीराम को असिस्ट किया था।

केवी आनंद ने सिनेमैटोग्राफर बन नाम कमाने के बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में अपना कदम रखा। साल 2008 में आई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अयान’ आज भी फैंस के जरिए याद की जाती है। केवी आनंद ने साल 1994 में आई मलयालम फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली की हालत देख खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं सोनू सूद बोले "भगवान ढूंढना आसान है लेकिन...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2021 ।  देश इस समय जिन हालातों से जूझ रहा है वो किसी से छिपा नहीं है, कोरोना वायरस की वजह से हर तरफ अफरा तफरी का माहौल है, सारी सुविधाएं कम पड़ती जा रही है। ये हाल किसी एक जगह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल