फिर से डरा रहा कोरोना: लगातार दूसरे दिन संक्रमण के मामले में भारी इजाफा, बीते 24 घंटे में 607 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 अगस्त 2021। दूसरी लहर का पीक निकलने के तीन महीने बाद भी हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं। एक तरफ केरल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है कि बीते  दो दिन में नए मामलों में 20 हजार से भी ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,164 नए मामले आए हैं जबकि 607 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34,159 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,33,725 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह  4,36,365 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,17,88,440 हो गई है।

बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले आए थे जबकि 648 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। बुधवार को देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,22,327 थी।

मंगलवार को आए थे 25, 467 नए मामले, 354 की हुई थी मौत

मंगलवार को बीते 24 घंटे में 25, 467 नए मामले सामने आए थे जबकि 354 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 39 हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वहीं कल सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3.19 लाख थी। वहीं देश भर में मंगलवार तक 58.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए गए थे। जबकि कल बीते 24 घंटों में 63.85 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं।

केरल में फिर बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार 

केरल में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 31445 नए मामले सामने आए हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,83,429 हो गई। जबकि 215 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,972 पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल : चुनाव के बाद हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ने दर्ज किए नौ मामले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 26 अगस्त 2021। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा मामले में गुरुवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ मामले दर्ज किए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की सभी चार इकाइयां कोलकाता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल