दिल्ली की हालत देख खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं सोनू सूद बोले “भगवान ढूंढना आसान है लेकिन…

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2021 ।  देश इस समय जिन हालातों से जूझ रहा है वो किसी से छिपा नहीं है, कोरोना वायरस की वजह से हर तरफ अफरा तफरी का माहौल है, सारी सुविधाएं कम पड़ती जा रही है। ये हाल किसी एक जगह का नहीं बल्कि देशभर में है और कुछ राज्यों में तो कोरोना बिल्कुल चरम पर है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली की हालत भी काफी खराब है। एक तरफ जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में बेड कम पड़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से इलाज ना मिल पाने के चलते कई मरीज दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार तो लोगों की मदद करने में जुटी ही है पर बॉलिवुड के कुछ दिग्गज कलाकार भी इस जंग में मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं पिछले साल से ही लोगों की मदद में जुटे एक्टर सोनू सूद इन दिनों दिल्ली की हालत देखकर खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने एक ट्वीट किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में जो परिस्थिती है वो उसे देखकर सोनू काफी परेशान हैं, दरअसल दिल्ली के कई इलाकों से परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं वहीं ट्विट्टर पर भी दिल्ली के बहुत सारे लोग उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं, और सबकी पूरी मदद ना कर पाने की वजह से वो खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं, मगर हार नहीं मानी है।  सोनी ने अपने ट्वीट कर के क्या कहा है वो हम आपको बताते हैं। सोनू ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में लिखा है- ‘दिल्ली में इस समय भगवान ढूंढना आसान है लेकिन अस्पताल में बेड ढूंढना मुश्किल। लेकिन ढूंढ ही लेंगे, बस हिम्मत मत

दरअसल, दिल्ली और उसके आस-पास के जिलों में हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। कहीं अस्पतालों में बेड की कमी है तो कहीं ऑक्सीजन की कमी से मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं, ऐसे में आम  इंसान के लिए मसीहा बने सोनू से कोई बेड तो कोई ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने के लिए कह रहा है। आपको बता दें इससे पहले सोनू ने उन बच्चों के लिए भी आवाज उठाई थी जिनके माता पिता दोनों की कोरोना से मौत हो गई है। सोनू ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने सरकार से कहा था कि ऐसे बच्चों की शिक्षा निजी या सरकारी स्कूलों में हो, स्नातक की डिग्री हो या मेडिकल हो या इंजीनियरिंग की, इन सबकी पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त हो ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना पर US से आ रही मदद पर भी अड़ंगा लगा रहा है चीन!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2021।  कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए 40 देशों ने हाथ बढ़ाया है। कई देश ऑक्सिजन, वेंटिलेटर, दवाएं भारत को सप्लाई कर रहे हैं। इस बीच, चीन ने एकबार फिर भारत की मदद में अड़ंगा लगाने की […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार