मणिपुर के चंदेल जिले में 10 उग्रवादी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद; ऑपरेशन जारी…

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 15 मई 2025। पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर में एक अभियान के दौरान सेना को बड़ी कामयाबी मिली। मणिपुर के चंदेल जिले में सैनिकों पर संदिग्ध सशस्त्र कैडरों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान 10 कैडरों को मार गिराया। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन अभी भी जारी है।

चंदेल जिले के न्यू समतल गांव में संदिग्ध गतिविधि की खुफिया सूचना मिली
सेना की पूर्वी कमान ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास सशस्त्र कैडरों की आवाजाही की विशेष खुफिया जानकारी मिली।

स्पीयर कोर के तहत आने वाली असम राइफल्स का ऑपरेशन
भारत और म्यांमार की सीमा पर मणिपुर के चंदेल जिले में इस अभियान के बारे में भारतीय सेना ने बताया कि स्पीयर कोर के तहत आने वाली असम राइफल्स की इकाई ने 14 मई 2025 को एक ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान, सैनिकों पर संदिग्ध कैडरों ने गोलीबारी की।

सैनिकों पर गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई, 10 कैडरों को मार गिराया
सेना ने बताया कि सुरक्षाबलों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जवाबी कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में 10 कैडरों को मार गिराया गया। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

थल-वायु-नौसेना के शानदार तालमेल पर CDS की मौजूदगी में मंथन, बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मई 2025। भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में पूर्व सैनिकों और विभिन्न थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच शानदार तालमेल […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग