वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज पचासा जड़ा, प्रियांश के साथ दमदार साझेदारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जून 2026। भारतीय टीम की नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने इस दौरान महज 11 गेंदों पर पचासा लगाया और 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत की दमदार शुरुआत
श्रीलंका ए ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ए के लिए वैभव के साथ प्रियांश आर्या बल्लेबाजी के लिए उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया। इस दौरान वैभव और प्रियांश दोनों को ही कई जीवनदान भी मिले, जिसका इन दोनों ने पूरा फायदा उठाया। वैभव और प्रियांश ने इतनी तेजी से बल्लेबाजी की जिससे भारत ए ने 50 रनों का आंकड़ा महज तीन ओवर में ही पार कर लिया। वैभव यहीं नहीं रुके और उन्होंने श्रीलंका ए के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने 11 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज पचासा लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

शतक से चूके वैभव
वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी का अंत हो गया। वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और लिस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन साहन आराचिघे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। वैभव ने 29 गेंदों पर 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों पर 132 रनों की साझेदारी की। 

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए पेश किया दावा
वैभव को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए सीनियर भारतीय टीम में चुना गया है। वैभव ने आईपीएल 2026 के बाद जिस तरह से वैभव ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में बल्लेबाजी की है, उससे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था जिसमें पहली बार वैभव को जगह दी गई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 15 साल का यह युवा बल्लेबाज प्लेइंग-11 में जगह बना पाता है या नहीं। वैभव अगर ऐसा करने में सफल रहे तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे।

लय में नजर आए वैभव
वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 776 रन बनाए थे, जिसमें 72 छक्के शामिल थे। आईपीएल की सफलता और पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने के बाद श्रीलंका के दौरे पर आए सूर्यवंशी को दांबुला की धीमी पिचों पर संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने फाइनल से पहले चार मैचों में 14, 44, 21 और 38 रन बनाए थे। लगातार इस बारे में चर्चा हो रही थी कि वैभव आईपीएल वाले रंग में कब नजर आएंगे, लेकिन 15 साल के इस बल्लेबाज ने ज्यादा देर नहीं लगाई और फाइनल में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में वापसी की।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में दिखा योग का उत्साह, लोगों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2026। देश-दुनिया के साथ-साथ दिल्ली में भी तमाम लोग और शासन-प्रशासन से जुड़े लोग योग कर रहे हैं। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने […]

You May Like

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....योग दिवस पर नितिन नबीन का राजनीतिक संदेश: पंजाब में बदलाव तय, भाजपा सरकार बनने का समय दूर नहीं....|....दिल्ली-एनसीआर में दिखा योग का उत्साह, लोगों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प....|....वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज पचासा जड़ा, प्रियांश के साथ दमदार साझेदारी....|....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका भारत के मूल्यों का प्रमाण....|....'राष्ट्रपति की बात बेतुकी, आंतरिक मुद्दे पर बोलने का हक नहीं'; जरदारी को भारत की दो-टूक....|....देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी जाएंगी 65 हस्तियां: राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें कौन-कौन शामिल....|....पीएम मोदी ने कोलकाता तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में किया योग....|.... 'ये इंसान के भीतर छिपी शक्ति को जगाने का विज्ञान', सद्गुरु बोले- मानसिक समस्याओं के लिए योग जरूरी....|....दूसरे प्रदेश के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में रोजगार ,स्थानीय नर्सिंग स्टाफ को इजराइल  भेजने विज्ञापन अजब गजब फैसला