तिब्बत में फटे ग्लेशियर से नेपाल में तबाही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रसुवा, 26 अगस्त 2026। उत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिससे तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले के कुछ हिस्से तबाह हो गए और घरों, गाड़ियों, पुलों और बुनियादी ढांचे के परियोजनाओं  को नुकसान पहुंचा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है।  स्थानीय मीडिया के अनुसार बाढ़ में हजारों लोग लापता हैं। जिसके बारे में कई जानकारी नहीं है। 

कितने लोग लापता हुए? 
उत्तरी रसुवा में एक सीमा चौकी पर तैनात नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के चार जवान अचानक आई बाढ़ के कारण लापता हो गए हैं। इसके अलावा, स्थानीय मीडिया में के अनुसार, रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी भी संपर्क से बाहर हैं। नेपाल के स्वतंत्र विद्युत उत्पादक संघ के अनुसार,  बाढ़ से 15 हाइड्रो पावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें से 10 चालू हैं और पांच निर्माणाधीन हैं।

सबसे ज्यादा तिमुरे और स्याब्रुबेसी क्षेत्र प्रभावित हुआ
नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे मिली। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आया प्रतीत होता है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में तिमुरे और स्याब्रुबेसी की सीमावर्ती बस्तियां शामिल हैं।
अधिकारियों ने अभी तक विनाश की पूरी सीमा का पता नहीं लगाया है और न ही हताहतों की पुष्टि की है।  क्योंकि आकलन दल अभी भी प्रभावित क्षेत्रों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

रसुवा प्रशासन ने क्या कहा? 
रसुवा जिले के प्रशासन नरेंद्र परियार ने रॉयटर्स को बताया,’ हमें गांवों और बुनियादी ढांचा परियोजना स्थलों के बह जाने की खबरें मिली हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है। लेकिन मैं अभी निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकता।’

नेपाल सेना ने क्या बताया? 
नेपाल सेना ने कहा कि बाढ़ के कारण तिमुरे और स्याब्रुबेसी क्षेत्र में व्यापक तबाही हुई है, जिसमें वाहन, व्यावसायिक सामान और अन्य संपत्ति पानी में बह गई है। रसुआ के मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी राजेंद्र ढुंगाना ने बताया कि सीमा शुल्क परिसर में रखे कई वाहन और सामान बह गए। हाल ही में निर्मित एक पुल भी नष्ट हो गया। काठमांडू से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित और तिब्बत से सटे पहाड़ी जिले रसुवा की आबादी लगभग 50,000 है।

राष्ट्रीय आपदा  प्रबंधन ने चेतावनी दी
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा में नदी तटों के पास रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Next Post

सेरेना विलियम्स का कमबैक रहा अधूरा

शेयर करेअल्काराज के साथ US ओपन के मिक्स्ड डबल्स से बाहर; जोकोविच-सबालेंका भी हारे इंडिया रिपोर्टर लाइव  न्यूयॉर्क, 26 अगस्त 2026। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में सेरेना विलियम्स की बहुप्रतीक्षित वापसी का सफर यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। सेरेना और कार्लोस अल्काराज की […]

You May Like

रूस में फिर कांपी धरती: कामचटका क्षेत्र में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके....|....सरकारी नौकरी के नाम पर 13 लाख 69 हजार रुपये की ठगी....|....रेडिएंट कॉलेज में गरबा आयोजन को लेकर बजरंग दल ने जताई आपत्ति....|....मेट्रो प्रबंधन ने सुरंग के सुरक्षा पैमानों पर दी सफाई....|....हिमाचल में सिर्फ दो युवतियों ने शिक्षा के लिए लिया ऋण....|....लोकभवन में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेताओं पर केस....|....दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका....|....नेहरू प्लेस के खिदमत रेस्टोरेंट में आग....|....68 हजार सीटें खाली, अब कॉलेजों का ऑडिट....|....बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले- CJP का प्रदर्शन देश के खिलाफ साजिश