9वीं-11वीं के छात्रों को घर बैठे देनी होगी परीक्षा, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा हो सकती हैं स्थगित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 7 अप्रैल 2021। मध्य प्रदेश सरकार ने नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा से संबंधित बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अब नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को घर पर रहकर ही परीक्षा देनी होगी। दरअसल यह फैसला प्रदेश में कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालातों को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। 

सरकारी विद्यालयों में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को स्कूल से पेपर दिए जाएंगे। इन पेपर को विद्यार्थियों को घर ले जाकर हल करना होगा और उत्तर पुस्तिकाओं को स्कूल में आकर जमा करना होगा। साथ ही सरकारी विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी यही व्यवस्था की गई है।

निजी विद्यालयों को दिया यह विकल्प

इसके अलावा जारी आदेश में निजी विद्यालयों को विकल्प दिया गया है। वें 9वीं व 11वीं की सालाना परीक्षा और 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में से किसी में भी आयोजित कर सकते हैं। गौरतलब है सरकारी स्कूलों में 9वीं एवं 11वीं की सालाना परीक्षाएं और 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 अप्रैल से होनी हैं। वहीं राज्य बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 30 अप्रैल से और कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मई से आयोजित की जानी है। बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है।

बढ़ सकती है दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने अभिभावक और विद्यार्थियों को चिंता में डाल दिया है। सभी ने सरकार से परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है। ऐसे में एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर 15 अप्रैल को फैसला लेने वाला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा करने वाले हैं। इस बैठक के बाद ही परीक्षाओं के संबंध में कोई भी निर्णय लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

गंभीर का मैक्सवेल पर तंज, कहा- इतनी टीमों के लिए खेलना यानी प्रदर्शन में निरंतरता नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 7 अप्रैल 2021। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग ्र में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलेंगे। यह आईपीएल में उनकी चौथी फ्रैंचाइजी है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टूर्नमेंट में इस खिलाड़ी के प्रदर्शन […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर