चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां जम्मू पहुंचीं, विशेष वाहनों से कश्मीर रवानगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 26 अगस्त 2024। विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां जम्मू पहुंचना शुरू हो गई हैं। रविवार को सुबह रेलवे स्टेशन जम्मू पर सीआईएसएफ की दो कंपनियों का जिला पुलिस ने हार पहनाकर स्वागत किया। शाम तक विभिन्न सुरक्षाबलों की करीब 40 कंपनियां पहुंच चुकी थीं। इनमें आईटीबीपी, सीआईएसएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी शामिल हैं। जम्मू पहुंचने के बाद विशेष वाहनों से कंपनियों को कश्मीर के लिए रवाना कर दिया गया। एसआरटीसी की बसों और ट्रकों में इन्हें भेजा गया। जानकारी के अनुसार चुनाव में करीब एक हजार कंपनियां तैनाती की जानी हैं। इनमें से 500 कंपनियां पहले से जम्मू कश्मीर में मौजूद हैं, जबकि 500 से 600 कंपनियां अतिरिक्त मंगवाई गई हैं। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होना है। कश्मीर में 24 सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होना है। इन सीटों के लिए करीब 35 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी।

वहीं, राजोरी-पुंछ, रियासी, कठुआ, उधमपुर और डोडा में भी सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। संवेदनशील और आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है, ताकि चुनाव से पहले ही एक सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। इन इलाकों में 9 जून के बाद से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं।

इन हमलों में न सिर्फ सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया, बल्कि आम नागरिकों और पर्यटकों पर भी हमले किए गए हैं। ऐसे में आशंका है कि आतंकी चुनाव में खलल डालने के लिए उम्मीदवारों को निशाना बना सकते हैं या फिर आम नागरिकों पर हमला कर उन्हें डरा धमका सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'जैसे यूपीआई ने भुगतान के तंत्र को बदला, वैसे ही यूएलआई ऋण के तंत्र को बदलेगा', बोले आरबीआई के गवर्नर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अगस्त 2024। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI), जिसे केंद्रीय बैंक की ओर से आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया जा रहा है, अपने पायलट चरण में है और जल्द ही इसे पूरे देश में लॉन्च […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण