रूस-यूक्रेन युद्ध में दो भारतीयों की मौत, रूसी सेना में हुए थे भर्ती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जून 2024। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि रूस की सेना में भर्ती हुए दो भारतीयों की युद्ध के दौरान मौत हो गई है। इसकी पुष्टि करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने रूस के साथ इस मुद्दे को उठाया है और कहा है कि रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती तुरंत रोकी जाए और वर्तमान में रूसी सेना में शामिल सभी भारतीयों को वापस लौटने की अनुमति दी जाए। मंत्रालय ने लोगों से रूस में नौकरी करते समय सावधानी बरतने को भी कहा है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “विदेश मंत्रालय और मॉस्को में भारतीय दूतावास ने नई दिल्ली में रूसी राजदूत और मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ इस मामले को मजबूती से उठाया है, ताकि रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और वापसी हो सके।” नवीनतम गाने सुनें, सिर्फ़ JioSaavn.com पर “भारत ने यह भी मांग की है कि रूसी सेना द्वारा हमारे नागरिकों की किसी भी तरह की और भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इस तरह की गतिविधियाँ हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं होंगी।

Leave a Reply

Next Post

‘युद्ध विराम और गाजा से इस्राइली सैनिकों की वापसी के लिए डालें दबाव’, हमास ने अमेरिका से की अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दोहा 13 जून 2024। इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। अमेरिकी विदेश मंत्री इन दिनों मध्य पूर्व के दौरे पर थे। दौर के आखिरी दिन उन्होंने कहा कि फलस्तीनी क्षेत्र में भयंकर लड़ाई चल रही है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग