तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान को राहत, वसई की अदालत ने दी जमानत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 मार्च 2023। टीवी सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत ने सबको हिलाकर रख दिया था। अभिनेत्री के शो के सेट पर ही आत्महत्या करने के बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तुनिशा की मां ने उन पर तमाम आरोप लगाए थे। जहां अभी तक शीजान की मुश्किलें बढ़ रही थीं, वहीं अब इस केस में एक नया मोड़ आया है। दरअसल, महाराष्ट्र की एक अदालत ने शनिवार को शीजान खान को जमानत दे दी है। ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ के मुख्य अभिनेता शीजान खान को पिछले साल 25 दिसंबर को अपनी सह-कलाकार तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री की मां के लगाए अरोपों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद लगातार अभिनेता से पूछताछ चल रही थी। अब आज यानी शनिवार को जमानत दे दी गई। महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक अदालत ने यह आदेश सुनाया है, जो शीजान के लिए एक बड़ी राहत है।

21 वर्षीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने पिछले साल 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वह सेट के ड्रेसिंग रूम में लटकी मिली थीं। 25 दिसंबर, 2022 को तुनिशा शर्मा की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। पहले कई बार शीजान की जमानत याचिका को खारिज किया चुका है। 

शीजान खान और तुनिशा शर्मा कथित तौर पर रिलेशन में थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। तुनिशा की मां ने शीजान पर अपनी बेटी को धोखा देने और उसे हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने और उर्दू सीखने का आरोप जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तुनिशा शर्मा 27 साल के शीजान के साथ रिश्ते में थी और दोनों ने आत्महत्या से 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। शीजान खान ने पुलिस को बताया कि तुनिशा के साथ उसका रिश्ता तीन महीने तक चला था। 

Leave a Reply

Next Post

एकता कपूर के शो में विधि यादव को मिला सबसे बड़ा मौका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 मार्च 2023। मेहनत तो सभी करते हैं, लेकिन अगर मेहनत के साथ साथ किसी का सही मार्ग दर्शन मिल जाए तो मेहनत सफल हो जाती है। नवादा जिले (बिहार) के रजौली गांव की रहने वाली एक्ट्रेस विधि यादव को सबसे बड़ा मौका एकता […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं