एकता कपूर के शो में विधि यादव को मिला सबसे बड़ा मौका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 मार्च 2023। मेहनत तो सभी करते हैं, लेकिन अगर मेहनत के साथ साथ किसी का सही मार्ग दर्शन मिल जाए तो मेहनत सफल हो जाती है। नवादा जिले (बिहार) के रजौली गांव की रहने वाली एक्ट्रेस विधि यादव को सबसे बड़ा मौका एकता कपूर के शो मोलक्‍की 2 में मिला है। मोलक्‍की ‘रिश्तों की अग्निपरीक्षा’ में भूमि का किरदार विधि यादव  निभा रही हैं। वह कहती हैं, ‘इस शो का हिस्सा  हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह शो एक दुल्हन खरीदने के प्रासंगिक और सोचने पर मजबूर कर देने वाले मुद्दे पर प्रकाश डालती है। भूमि, वरीकाबाद की रहने वाली  एक साधारण और महत्वाकांक्षी लड़की है, जिसका दिल बहुत साफ है। उसके सपने टूटकर तब बिखर जाते हैं जब उनकी शादी बिना उसकी मर्जी से कर दी जाती है और यहां से उनके जीवन की कठिनाई शुरू हो जाती है। ‘मोलक्‍की’ का पहला सीजन भी खूब पसंद किया गया था। मुझे उम्मीद है कि सीजन दो को भी दर्शको का उतना ही प्यार मिलेगा। दूसरे सीजन में भूमि के सफर को आगे बढ़ाते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स और कलर्स के साथ काम करने का मौका पाकर मैं बहुत आभारी हूं। विधि यादव ने अपना 19वा जन्मदिन 28 फरवरी को बहुत ही धूमधाम तरीके से सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर कास्टिंग डायरेक्टर राज कुमार प्रसाद, राहुल गौर के अलावा मोलक्‍की की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। विधि यादव अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां दीपा यादव पिता विपिन यादव के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर राज कुमार प्रसाद और राहुल गौर को देती है। बतादें कि मोलक्‍की में काम उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर राजकुमार प्रसाद और राहुल गौर के वजह से मिली। कास्टिंग डायरेक्टर राहुल गौर कहते है, ‘दो साल तक हमने विधि यादव के ऑडिशन कई बार लिए, उसके बाद वह मोलक्‍की के लिए फाइनल हुई है।’

Leave a Reply

Next Post

बहुत गुणकारी है नींबू का रस, इन शारीरिक समस्याओं से राहत के लिए ऐसे करें सेवन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मार्च 2023। हमारे भारतीय किचन में ही ऐसी कई खाद्य सामग्रियां हैं जो सेहत के लिए फायदेमंंद होती हैं। इनके उपयोग से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है और कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा […]

You May Like

पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त