लखीमपुर क्यों आना चाहते हैं चन्नी, बवाल का पंजाब की राजनीति से क्या है कनेक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2021। लखीमपुर में रविवार को भाजपा नेताओं के काफिले की गाड़ी से 4 किसानों की कुचलकर मौत होने भड़की हिंसा के बाद अब राजनीति भी तेज हो गई है। प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव जैसे नेताओं को प्रशासन ने हिरासत में ले लिया है और लखीमपुर जाने से रोका जा रहा है। इस बीच पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी लखीमपुर आना चाहते हैं। हालांकि यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन को आदेश दिया है कि उनके विमान को लैंडिंग न करने दिया जाए। अब पंजाब के सिविल एविएशन डायरेक्टर ने पत्र लिखकर सीएम के चौपर की लैंडिंग की परमिशन मांगी है।

लखीमपुर में प्रियंका गांधी के जाने के ऐलान के बाद भी आखिर पंजाब के सीएम क्यों जाना चाहते हैं? यह सवाल जरूर आपके मन में होगा। दरअसल लखीमपुर में चल रहा बवाल पंजाब की राजनीति के लिहाज से भी अहम हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाड़ी से कुचलकर मारने वाले 4 किसानों में से 3 सिख हैं। हालांकि प्रशासन ने किसी की भी पहचान की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा पीलीभीत, अमरोहा, लखीमपुर जैसे यूपी के जिलों में सिखों की अच्छी खासी आबादी है। यहां सिख व्यापारी समुदाय है और खेती-किसानी से भी जुड़ा हुआ है।

ऐसे में पंजाब के सीएम इस इलाके का दौरा कर अपने राज्य में यह संदेश देना चाहते हैं कि वह सिखों के हितों के लिए तत्पर हैं। इसके अलावा किसान आंदोलन का अब तक सबसे ज्यादा असर भी पंजाब में ही देखा गया है। ऐसे में सीएम चन्नी यह संदेश देना चाहते हैं कि हर जगह कांग्रेस किसानों के हित के लिए तत्पर है। चन्नी यूपी के अपने दौरे से पंजाब में संदेश देने की कोशिश में हैं। हालांकि यूपी प्रशासन के सख्त तेवरों से साफ पता चलता है कि वह इस बवाल को ज्यादा हवा न मिले, इसलिए नेताओं की एंट्री नहीं होने देगा। ऐसे में चरणजीत सिंह चन्नी को लखीपुर पहुंचने की अनुमति मिलना मुश्किल लगता है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-श्रीलंका के बीच आज से शुरू हो रहा सैन्य अभ्यास, मजबूत होंगे राजनीतिक संबंध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2021। भारत और श्रीलंका सोमवार से एक संयुक्त सैन्य अभियान शुरू करने जा रहे हैं। 12 दिनों के इस अभ्यास में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन पर काम किया जाएगा। मित्र शक्ति अभ्यास के आठवें संस्करण का आयोजन श्रीलंका के अंपारा स्थित कांबैट ट्रेनिंग स्कूल […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़