सीएम हेमंत ने साहिबगंज और पाकुड़ के लिए करोड़ों की 331 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

साहिबगंज 15 दिसंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों को मजबूत करके प्रदेश को आगे ले जाएगी। सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सभी प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने ‘मईयां सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया है। सोरेन साहिबगंज के भोगनाडीह में एक सरकारी समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने यहां साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये की 331 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने दोनों जिलों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बीच लगभग 187 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर ‘अबुआ सरकार’ को चुना है और राज्य के सम्मान, आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं के विकास तथा ‘जल, जंगल और जमीन’ की सुरक्षा के लिए वोट दिया है। सोरेन ने कहा, “राज्य के खनिज संसाधन देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं, लेकिन राज्य के गरीबों, आदिवासियों और मूल निवासियों की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। झारखंड पिछड़ा हुआ है। हम सब मिलकर पिछड़ेपन के कलंक को मिटाने का काम करेंगे और समाज के सभी वर्गों को मजबूत करके राज्य को आगे ले जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में बिहार के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या, काम से लौट रहे थे घर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 15 दिसंबर 2024। मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के दो प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केइराक में पंचायत […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक